आज का सुविचार: चाक्णय से जानिए जीवन में सफल होने की नीति, जरूर होंगे कामयाब
आचार्य चाणक्य बहुत गुणवान और विद्वान व्यक्तिव के थे। चाणक्य शिक्षक के साथ ही एक कुशल अर्थशास्त्री भी थे। इसके लिए चाणक्य ने पूरी निष्ठा से गहन अध्ययन किया था। चाणक्य ने अपने कौशल और बुद्धि के बल से जीवन में सफलता प्राप्त करने की कई नीतियां बनाई थीं।

चाणक्य द्वारा बनाई गई उन सभी नीतियों का संग्रह चाणक्य नीति शास्त्र में है। जिनमें से कुछ के बारे में हम आपको बताएंगे, आइए जानते है चाणक्य की ऐसी ही कुछ नीतियों के बारे में जिनके आचरण से हमें जीवन जीने के लिए एक नई दिशा मिलती है, और हमें जीवन में सफलता भी प्राप्त होती है।
आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में व्यक्ति को जीवन में कामयाबी पाने का कारगर उपाय बताते हुए व्यक्ति को अपने जीवन में कुछ लोगों से बचने को कहा है। यह लोग वह हैं जो किसी भी इंसान को पूरी तरह से बर्बाद कर उसका बर्बादी का मार्ग प्रश्सत करते हैं। और अगर हम अपने जीवन में इन लोगों से बच जाएंगे तो हमें अपने जीवन में सफलता तो अवश्य ही मिलेगी।
हमें अपने जीवन में शराबी व्यक्ति से बेहद सावधान रहने की ज़रूरत है। जो व्यक्ति हमेशा शराब के नशे में डूबा रहता है उसके साथ कभी भी दोस्ती नहीं करना चाहिए। नशे में होने से वह अपनी सारी मर्यादाएं भूल जाता है। उसके मन में जो आता है वह बोल देता है। इसलिए ऐसे व्यक्ति से दूरी ही बेहतर है।