आप का दिन मंगलमय हो, 28 मई, दिन शनिवार, ऋतु- ग्रीष्म, मास- ज्येष्ठ, सूर्य उत्तरायण, राहू काल (अशुभ समय) सुबह 09:00 से 10:30 तक, तिथि- सप्तमी, पक्ष- कृष्ण, दिशाशूल- पूर्व दिशा

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष:- आज सामाजिक कार्यों मे रुचि बढ़ेगी। किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
सुझाव:- आज आप सूर्य गायत्री मन्त्र का जप करें लाभ होगा।
मन्त्र- ॐ आदित्याय विद्महे प्रभाकराय धीमहि तन्नो सूर्यः प्रचोदयात।
शुभ रंग-हल्का लाल

वृष:- आज आपका दिन मंगलकारी है। किसी कार्य के सम्पन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धनपदप्रतिष्ठा की दिशा में प्रगति होगी।
सुझाव:-  आज अश्वत्थ (पीपल) को जल अर्पण करें मंगल होगा।
शुभ रंग – पीला

मिथुन:- आज शिक्षा क्षेत्र में प्रगति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। यशकीर्ति में वृद्धि होगी।
सुझाव:- आज भगवान श्री गणेश को रक्त पुष्प अर्पित करें लाभ होगा।
शुभ रंग -लाल

कर्क:- आज चल या अचल संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।  यात्रा करनी पड़ सकती है।
सुझाव:- यात्रा के दौरान हनुमान जी के द्वादश नाम लें लाभकारी होगा।
शुभ रंग -हरा

सिंह:- आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सहमति मिलेगी।
सुझाव:- श्वेतार्क (सफेद मदार) के पुष्पों द्वारा सूर्याघ् दें और भी लाभ होगा।
शुभ रंग – श्वेत

कन्या:- आज के दिन शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा।
सुझाव:- ताबें का पात्र किसी देवालय में दान करें और बेहतर होगा ।
शुभ रंग – गुलाबी

तुला:-आज आपके सम्बंधों में मधुरता आएगी। उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
सुझाव:- आज आप आवले की बनी वस्तु का दान दें।
शुभ रंग –  हल्का हरा

वृश्चिक:- आज आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। अपने अनुभवों से कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे।
सुझाव:- गौ माता को दूर्वा खिलाएँ और लाभ होगा।
शुभ रंग – हरा

धनु:- आज आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यस्तता अधिक रहेगी।
सुझाव:- पञ्च गव्य का पान करें  लाभ होगा।
शुभ रंग -श्वेत

मकर:- आज भागदौड़ की स्थिति सुखद व लाभदायी रहेगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
सुखद:- पारिवारिक सहजता बनाये रखें उत्तम होगा।
शुभ -पीला

कुम्भ:- आज किसी कार्य के सम्पन्न होने से आपका गौरव बढ़ेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे।
सुझाव:- सुगन्धित पुष्पों से माँ दुर्गा का पूजन करें उत्तम होगा।
शुभ रंग- धानी

मीन:- आज यात्रा देशाटन का लाभ सम्भव है। त्वचा रोग या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। चली आ रही समस्या का समाधान होगा।
सुझाव: -आज आप ऋतु फल का दान किसी देवालय में करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – गुलाबी

आज के दिन का विशेष महत्व

1 आज ज्येष्ठ कृष्ण सप्तमी है। द्विपुष्कर योग है, आज के दिन स्नानादि से निवृत्त हो कर भगवान विष्णु को पंचामृत से स्नान कराना चाहिए, जिससे जीव विष्णु लोक को जाता है।
2 आज से पंचक प्रारम्भ हो रहा है।

आप सब का मंगल हो
इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र-9044741252

LIVE TV