आज का इतिहास: नक्सलवादी आन्दोलन की शुरुआत करने वाला नहीं रहा दुनिया में
चारू मजूमदार का जन्म सन 1918 को हुआ था। पश्चिम बंगाल के छोटे से गाँव नक्सलबाड़ी में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता थे और उन्होंने 1967 में सत्ता के विरुद्ध एक नक्सलवादी आन्दोलन की शुरुआत की थी।
चारू मजूमदार का जन्म सिलिगुड़ी में हुआ था। उन्होंने आंध्र प्रदेश में तेलंगाना आंदोलन से शुरू किया था और इसके लिए उन्हें सन 1962 में कुछ समय के लिए जेल भी जाना पड़ा था। चारू मजूमदार ने ऑल इंडिया कोआर्डिनेशन ऑफ़ कम्युनिस्ट रिवोलुश्यनरीज की स्थापना की और फिर भारत की मार्क्सवादी पार्टी का गठन किया और इस पार्टी के महासचिव भी बने।
16 जुलाई 1972 को मजूमदार को गिरफ्तार किया गया और पुलिस ने इतनी यातनाएं दी कि 28 जुलाई 1972 को कोलकाता की अलीपुर जेल में उनकी मृत्यु हो गई।
आज का इतिहास
1995 – वियतनाम आसियान का सदस्य बना।
2001 – पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद सिद्दकी ख़ान कंजू की हत्या की गई।
2004 – इराक के बाकूबा शहर में एक पुलिस भर्ती केन्द्र में विस्फोट से 68 लोगों की मृत्यु।
2005 – सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज करने का दावा।
2007 – पाकिस्तान सरकार ने विवादास्पद लाल मस्जिद को अनिश्चितकाल तक बन्द करने की घोषणा की।
2008 – निर्गुट देशों की मंत्री स्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए भारत के विदेशमंत्री प्रणव मुखर्जी तेहरान रवाना हुए।
28 जुलाई को जन्मे व्यक्ति
1165 – इबने अरबी – अरबी के प्रसिद्ध सूफ़ी कवि, साधक और विचारक।
1927 – रामेश्वर ठाकुर – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1957 – अनिल जनविजय – हिन्दी के कवि, लेखक और रूसी तथा अंग्रेज़ी भाषाओं के साहित्य अनुवादक।
28 जुलाई को हुए निधन
1972 – चारू मजूमदार – ‘भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी’ के नेता, जिन्होंने 1967 में सत्ता के विरुद्ध एक नक्सलवादी आन्दोलन की शुरुआत की थी।
28 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस
वर महोत्सव दिवस