आज का इतिहास : देश ने खोया समाज सुधारक, ‘ब्रह्मसमाज’ के संस्थापकों में से थे एक

आज का इतिहासकेशव चन्द्र सेन का जन्म 19 नवम्बर, 1838 को कलकत्ता, पश्चिम बंगाल में हुआ था। यह एक प्रसिद्ध धार्मिक व सामाज सुधारक थे। साथ ही ‘ब्रह्मसमाज’ के संस्थापकों में से एक थे।

वे बड़े तीव्र बुद्धि, तार्किक और विद्वान युवक थे। उन्होंने उत्साहपूर्वक समाज को संगठित करना प्रारम्भ किया और इस कारण वे शीघ्र ही आचार्य पद पर नियुक्त हो गये।

केशव चन्द्र सेन ने ही आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानन्द सरस्वती को सलाह दी थी की वे ‘सत्यार्थ प्रकाश’ की रचना हिन्दी में करें।

केशव चन्द्र सेन और स्वामी जी के विचार आपस में नहीं मिलते थे, जिस कारण ब्रह्म समाज का विभाजन ‘आदि ब्रह्मसमाज’ और ‘भारतीय ब्रह्मसमाज’ में हो गया। इनकी मृत्यु- 8 जनवरी, 1884 को कलकत्ता में हुई।

आज का इतिहास

8 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1996 – फ़्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ़्रांस्वा मितरां का 79 वर्ष की आयु में पेरिस में देहान्त।

2001 – आइवरी कोस्ट में विद्रोह विफल, भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी वियतनाम व इंडोनेशिया की सात दिवसीय यात्रा पर वियतनाम पहुँचे, भारत-वियतनाम ने कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये, घाना में जैसी रालिंग्स का दो दशक पुराना शासन समाप्त, जॉन कुफारे राष्ट्रपति बने।

2003 – श्रीलंका सरकार और लिट्टे के बीच नकोर्न पथोम (थाइलैंड) में वार्ता शुरू।

2008 – केन्द्र सरकार ने अरुण रामनाथन को वित्तीय क्षेत्र का सचिव नियुक्त किया। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 6ठे प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया।

2009 – पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत ने लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की।

8 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

1890 – रामचन्द्र वर्मा – हिन्दी साहित्यकार।

1908 – नाडिया – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री।

1909 – आशापूर्णा देवी, उपन्यासकार

1925 – मोहन राकेश, साहित्यकार

1926 – केलुचरण महापात्र, भारतीय ओडिसी नृत्यांगना

1929 – सईद जाफ़री, भारतीय अभिनेता

1938 – नन्दा – भारतीय फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।

1942 – स्टीफन हॉकिंग, प्रसिद्ध ब्रितानी भौतिक विज्ञानी

1975 – हैरिस जयराज, भारतीय संगीतकार

8 जनवरी को हुए निधन

2008 – उपन्यासकार व पत्रकार मैक्डोनाल्ड फ़्रेजर का निधन।

8 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

अफ़्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवस।

LIVE TV