हरियाणा बोर्ड 12 वीं के आज परिणाम होंगे घोषित

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा बुधवार को बारहवीं (सीनियर सेकेंडरी) का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। अप्रैल के पहले सप्ताह तक चली परीक्षाओं में करीब 191857 नियमित और 19627 प्राइवेट परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें करीब 91117 लड़कियां थीं। वहीं दसवीं का परीक्षा परिणाम 20 मई तक घोषित किया जा सकता है।

हरियाणा बोर्ड

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सात मार्च से पांच अप्रैल तक बारहवीं की परीक्षा हुई थी। जिनमें करीब एक लाख 91 हजार 857 नियमित और करीब 19627 प्राइवेट विद्यार्थी शामिल हुए। नियमित विद्यार्थियों में 84775 लड़कियां रहीं तो प्राइवेट विद्यार्थियों में करीब 6342 लड़कियां रहीं।

पटियाला हाई प्रोफाइल सीट पर इन दिग्गजों के बीच होगी कांटे की टक्कर

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परीक्षा के 40 दिन के अंदर परिणाम की घोषणा कर रहा है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि परिणाम की तैयारियां पूरी हो गई है और बुधवार को दोपहर 12 बजे परिणाम घोषित किया जाएगा। दोपहर तीन बजे से विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट पर परिणाम देख सकेंगे।

ऐसे चेक कर सकेंगे नतीजे

हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ऑफिशियल वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाएं
होम पेज पर दिए गए HBSE Class 12 Result संबंधी लिंक पर क्लिक करें।
अपना नाम, रोल नंबर आदि विवरण डालें।
स्क्रिन पर रिजल्ट आ जाएगा। रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लें।

LIVE TV