मॉरिशस की ये जगहें आपको देंगी घूमने का ज़बरदस्त अनुभव
नई दिल्ली। हम अक्सर गर्मियों की छुट्टी में बच्चों को घुमाने का प्लान बनाते हैं। या फिर खुद के घूमने का इंतज़ार करते हैं। जिसके लिए हम हर बार किसी नई जगह पर जाने का मन बनाते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस बार की छुट्टियों को बेहतर बनाना चाहते हैं तो आज हम आपको मॉरिशस के कुछ शानदार जगहों के बारे बताएंगे जो आपको एक ज़बरदस्त अनुभव देंगे।
आप जब इस बार मॉरिशस की सैर पर जाएं जो हिंद महासागर के तट पर बसा एक खूबसूरत द्वीपीय देश है। इस देश में घूमने के लिए वैसे तो बहुत सी जगहें हैं लेकिन आज हम आपको मॉरिशस की ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जिसे देखकर हमेशा आप वहीं जाना चाहेंगे।
Le Morne Brabant
यह जगह मॉरिशस देश के दक्षिण में स्थित है। इसके चारों तरफ सुंदर होटल हैं जहां से मार्ने पहाड़ की झलक दिखाई पड़ती है। इस एक पहाड़ी में मॉरिशस के इतिहास की कई कहानियां छिपी हैं।
Black River Gorges National Park
मॉरिशस में एक काले पानी की नदी है लेकिन इसकी खासियत इसके पास बने पार्क की है जहां 140 प्रकार के पक्षी और 300 तरह के फूल और पौधे हैं। यहां पिंक पिजन पक्षी पाए जाते हैं जो किसी दूसरी जगह पर आसानी से देखने को नहीं मिलते।
Chamarel
यह मॉरिशस का एक छोटा सा गांव है जहां पहाड़ों की 100 किलोमीटर ऊंचाई से झरना गिरता है और 7 रंग की सुंदर जमीन है। इस जगह को देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं।
La Vanille Nature Park
इस पार्क में बड़े-बड़े मगरमच्छ, विशालकाय चमगादड़, कछुए और बंदर हैं जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ हर समय उमड़ी रहती है।
Pamplemousses Botanical Garden
मॉरिशस की यह जगह शुगर एडवेंचर म्यूजियम के नाम से भी मशहूर है। यहां पर देश के मशहूर नेताओं जैसे नेल्सन मांडेला और इंदिरा गांधी के हाथों से लगाए गए पेड़ भी मौजूद हैं। इस बाग में सबसे बड़ा लिली का पेड़ है जो देखने में काफी सुंदर लगता है।
Chateau de Labourdonnais
यहां पर एक शाही मेंशन है जो साल 1859 में बनाया गया था। इस जगह से 19वीं शताब्दी के मॉरिशस की झलक देखने को मिलती है।
Ile aux Cerfs
मॉरिशस के पूर्वी तट पर स्थित सफेद रेत का बीच है जो अपने आप में ही काफी अनोखा है। यहां लगे पेड़ और नीले पानी के साथ यह तट पर्यटकों के मन में खास जगह बनाता है।
Grand Bassin
यह जगह मॉरिशस से थोड़ी ही दूरी पर स्थित है। यहां भगवान शिव का एक भव्य मंदिर है जहां शिवरात्रि पर काफी बड़ी पूजा होती है।