पर्यटन स्थल औली पहुंचने में लोगों को हो रही खास परेशानी, स्थानीय और पुलिस प्रशासन जिम्मेदार

REPORT – PUSHKAR NEGI

जो औली भारत में ही नहीं बल्कि विश्व में अपनी पहचान पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर चुका है वहीं पहुंचने के लिए अगर पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़े तो इसका पूरा श्रेय स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन को जाता है।

पर्यटन स्थल औली

औली हिम क्रीड़ा स्थल के नाम से दुनिया भर में फेमस है लेकिन इन दिनों औली जाम से तमाम हो चुका है यहां चारों तरफ जाम ही जाम दिखाई दे रहा है बर्फ का लुफ्त उठाने वाले सैलानियों को काफी मुश्किलों का सामना करके औली पहुंचना पड़ रहा है।

ग़ाज़ियाबाद में पार्षद ने नगर निगम अधिकारी पर तानी पिस्टल, काम कराने को लेकर हुआ विवाद

जिन सैलानियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन के ऊपर होती है उस पुलिस प्रशासन का एक भी सिपाही आपको औली मोटर मार्ग पर नजर नहीं आएगा जाम में फंसने के बाद लोग अपना सामान लेकर खुद ही सफर करने को मजबूर हैं।

 

LIVE TV