आज का राशिफल(31 मार्च 2021): जानिए कैसा रहने वाला है आपका आज का दिन, यहां बरतें सावधानियां

मेष राशि- किसी नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए प्रातःकाल का समय अनुकूल रहेगा। आज सरकारी लाभ होने की संभावना है। व्यापार और व्यावसायिक लाभ होगा। व्यावसायिकों के ऊपरी अधिकारी उन पर प्रसन्न रहेंगे। विचारों में शीघ्र ही परिवर्तन होंगे। परंतु मध्याहन के बाद मन की दृढता कुछ ढीली होगी और मन विचारों में खोया रहेगा। मानसिक रूप से शिथिलता लगेगी। प्रवाही द्रव्यों से दूर रहें।

वृषभ राशि- आज का दिन आप के लिए मध्यम फलदायी है। आप के जिद्दी स्वभाव को आज त्याग दें नहीं तो किसी के साथ चर्चा विवाद दरम्यान घर्षण होने की संभावना है। आज बनाये हुए प्रवास की योजना पूरी ना हो तथा प्रवास रद्द करना पडे। आज लेखक, कारीगर और कलाकारो को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। आप अपनी सुमधुरवाणी से किसी को मना सकेंगे। 

मिथुन राशि-  आज के दिन को मित्रों एवं परिवारजनों का सहयोग आनंदमय बना देगा। उत्तम भोजन और वस्त्र की सुविधा भी आप को आज मिलेगी। व्यवसाय और व्यापार में अनुकूल वातावरण से मन में प्रसन्नता रहेगी। उत्साह तथा स्फूर्ति आज दिन भर मन में छाए रहेंगे।

कर्क राशि- आर्थिक दृष्टिकोण से आज आय के मुकाबले खर्च अधिक रहेगा। नेत्रों के दुःख से व्यग्रता बढ़ सकती है साथ में मानसिक चिंता भी रहेगी। वाणी और वर्तन पर संयम रखिएगा। किसी के साथ भ्रांति न हो इसका ध्यान रखिएगा। मध्याहन के बाद समस्या में परिवर्तन आएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायी दिन है। पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा। 

सिंह राशि- सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आनंदप्रद और लाभप्रद समाचार आप को मिलेंगे। मित्रों के भी शुभ समाचार मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी तथा धनलाभ होगा। मध्याहन के बाद आप वाणी और व्यवहार से भ्रांति खडी न हो जाए इसका अवश्य ध्यान रखिएगा। अकस्मात होने का भी योग है। मानसिक चिंता रहेगी।

कन्या राशि-परिवारजनों के साथ आप का सम्बंध प्रेमभरा रहेगा। मित्रों और स्वजनों से उपहार मिलेंगे। व्यावसाय में उपरी अधिकारी आप के कार्य से प्रसन्न रहेंगे। आप की प्रसन्नता में भी इससे वृद्धि होगी। मध्याहन के बाद आप की वाणी और वर्तन से भ्रांति खडी न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। अकस्मात की संभावना है। किसी रमणीय स्थल पर छोटे से प्रवास का आयोजन होगा।

तुला राशि – व्यापारियों को व्यापार में तथा आय में वृद्धि होती है। पारिवारिक सदस्य तथा मित्र मंडल के साथ खुश रहेंगे। आनंददायक पर्यटन होगा। व्यापारिक वर्ग को लाभदायक व्यापार होगा। किसी के बेहकावे में न आए। दोस्तों के साथ से आपको कोई उपलब्धी मिल सकती है। कोई आपके साथ धोखा कर सकता है।

वृश्चिक राशि – आज का दिन सावधानी से बिताने की जरूरत है। नए कार्यों का प्रारंभ न करें एवं क्रोध पर संयम रखें। अनैतिक कामवृत्ति से दूर रहें। राजकीय गुनाह से सम्बंधित तथा सरकारी प्रवृतियों से दूर रहने की सलाह गणेशजी देते हैं। नए सम्बंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करें। अधिक खर्च होने से हाथ तंग रहेगा। ईश्वर की आराधना तथा नाम-स्मरण से लाभ होगा।

धनु राशि – आज आपका दिन सुखपूर्वक एवं आनंद से व्यतीत होगा। आज आप मनोरंजन के दुनिया की सैर करेंगे। पार्टी, पिकनिक, प्रवास, सुंदर भोजन तथा वस्त्रपरिधान आज के दिन की विशेषता रहेगी। विपरीत लिंगीय व्यक्ति से भेंट रोमांचक होगी। विचार-परिवर्तन शीघ्र हो सकता है। लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है। बौद्धिक तथा तार्किक विचार-विनिमय होगा। भागीदारी से लाभ होगा। सम्मान और ख्याति मिलेगी। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।

मकर राशि – आज का दिन अरुचिकर घटनाओ के कारण उत्साहजनक नहीं रहेगा। घर में परिवारवालों के साथ वादविवाद होगा। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिससे चिंता होगी। आपका मन प्रफुल्लित नहीं रहेगा। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है जिसके कारण अनिद्रा सताएगी। महिलाओं के साथ व्यवहार में सावधानी बरतें। धन और कीर्ति की हानि हो सकती है। नौकरी करनेवालों को नौकरी में चिंता रहेगी। स्थायी संपत्ति, वाहन आदि के दस्तावेज करने में सावधानी रखें।

कुंभ राशि – आज कोई भी नए कार्य का प्रारंभ न करें। आज आपके विचारो में परिवर्तन शीघ्र ही आएँगे। महिलाओं को अपने वाणी पर संयम रखना हितकर होगा। यात्रा को यथासंभव टालें। संतान के प्रश्नों के कारण चिंता रहेगी। लेखनकार्य या सृजनात्मक कृतियों की रचना करने के लिए दिन अच्छा है। बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। आकस्मिक खर्च का योग है। पेट से सम्बंधित व्याधियों से सावधान रहें।

मीन राशि –  आप के व्यापार में आज विस्तार हो सकता है । इस दिशा में आप कदम आगे बढ़ाएंगे। धन की लेनदेन में सरलता रहेगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। आवश्यक कारणों के पीछे धन खर्च होगा। नौकरी में सहकर्मियों की तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों को कानूनी परेशानी हो सकती है। विदेश के साथ व्यापार बढेगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

LIVE TV