आज का राशिफल 16 जुलाई दिन गुरुवार, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — अधूरे पड़े कार्य पूरे हो सकते हैं। नयी योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। परिजनों के साथ संवादहीनता कम करने की आवश्यकता है। खर्च बढ़ने से बजट गड़बड़ा सकता है।

वृषभ — अपना काम समय पर करने की कोशिश करें। सगे-सम्बन्धियों का घर में आगमन हो सकता है। शुभ और अनुकूल समाचार मिल सकते हैं। घर की शोभा बढ़ाने के लिये कुछ इंटीरियर में बदलाव करवाने का विचार उत्पन्न होगा। कारोबार में आ रही चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करेंगे।

मिथुन — अपनी क्षमता से ज्यादा धन खर्च करना आपके लिये फिलहाल सही नहीं है। अपनी आवश्यकताओं के लिये दूसरों पर निर्भर न रहें। चलते हुये कार्यों में रुकावट आ सकती है। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। नये प्रेम प्रसंग परिवार में तनाव का कारण बन सकते हैं।

कर्क — बीमार व्यक्तियों को स्वास्थ्य लाभ होगा। नये सम्बन्ध लाभप्रद सिद्ध होंगे। व्यस्तता के बावजूद मनोरंजन के लिये समय निकाल लेंगे। कारोबार से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। छूटे हुये अवसर आज फिर आपके हाँथ लग सकते हैं।

सिंह — कामकाज को लेकर थकान हो सकती है। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। प्रशासन से जुड़े लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। व्यापार में अतिरिक्त निवेश करने की आवश्यकता महसूस होगी। अपने काम से काम रखने में ही आपकी भलाई है। अपने व्यवहार में नम्रता लाना आपके लिये बेहद आवश्यक है।

कन्या —  विवादों का निपटारा होगा। आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। बुजुर्ग परिजनों के साथ गूढ़ विषयों पर चर्चा हो सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति गम्भीर रहेंगे। बॉस उच्चाधिकारियों के समक्ष आपका पक्ष लेंगे।

तुला — लापरवाही भारी पड़ सकती है। काम के प्रति गम्भीरता कम रहेगी। मन में नये किन्तु अव्यवहारिक विचार उत्पन्न होंगे। भावुक होकर निर्णय लेने से बचें। यदि सम्भव हो तो आज यात्रा न करें।

वृश्चिक — वैवाहिक सुख में वृद्धि होगी। आपकी मेहनत का सुखद परिणाम प्राप्त होगा। बड़े कारोबारी अनुबन्ध होने की सम्भावना है। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से सम्बन्ध लाभकारी रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्य को लेकर चर्चा और तैयारी होगी।

धनु — कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। विपरीत परिस्थितियों में आप ज्यादा बेहतर कार्य कर पायेंगे। उच्च पदस्थ लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। कोई मूल्यवान वस्तु गुम हो सकती है। घर के लोग आपसे जो उम्मीद रखेंगे आप उस पर खरा उतरेंगे।

मकर — अपनी कार्यपद्धति में बदलाव कर सकते हैं। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के व्यवहार से क्षुब्ध हो सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर उत्साहित रहेंगे। दिन काफी अच्छा बीतेगा।

कुम्भ — काम में मन नहीं लगेगा। भोग-विलास और आराम भरा दिन व्यतीत होगा। यदि खुश रहना चाहते हैं तो स्वयं के साथ दूसरों के विचारों को भी महत्व दें। अधीनस्थ कर्मचारियों से मनमुटाव हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में कड़वाहट हो सकती है।

मीन — सन्तान की प्रगति से उत्साहित रहेंगे। नये सम्पर्कों का लाभ मिलेगा। भाई-बहनों के जीवन में कुछ शुभ घटित होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। गृहस्थ जीवन में सुख का वातावरण रहेगा।

LIVE TV