
सावन का महीना शुरु होते ही लोग खान-पान को लेकर बड़े ही सतर्क हो जाते है जिसमें लहसुन प्याज को छोड़कर न जाने कितने तरह के पकवान बनाए जाते है। ऐसे में सावन की सबसे विशेष मिठाई घेवर है। हम तो अपने देश में है इसलिये हमें घेवर आसानी से मिल जाता है, लेकिन जो देश से बाहर है, उन्हें घेवर मुश्किल से मिलता है, घेवर आप घर पर भी बना सकते है,अधिकतर लोग सावन में इसे खाना पसंद करते हैं। बरसात के मौसम में कई तरह के व्यंजन बनते हैं लेकिन घेवर की बात की कुछ अलग ही होती है। आज हम अपनी इस खास रेसिपी में बताएंगे कैसे आप घर पर ही बना सकते हैं घेवर।
सावन के पवित्र महीने में करें भारत में स्थित इन शिव मंदिरों के दर्शन
घेवर बनाने के लिए साम्रगी
- एक कप आटा
- एक चौथाई कप घी
- एक चौथाई कप दूध
- बर्फ
- फूड पीला रंग
- चाशनी के लिए 1 कप चीनी
- इलायची बादाम पिस्ता केसर बारीक कटा हुआ
- चार कप पानी
- ऐसे बनाएं घेवर
पुलिस बदमाशों में मुठभेड़ 25 हजार का इनामी राजू बिहारी घायल, क्राइम ब्रांच के सिपाही को भी लगी गोली
घेवर बनाने की विधि
सबसे पहले एक कटोके में ठोस घी लेकर बर्फ के टुकड़े मिलाकर इस घी को हाथों से फेंटे। इसे लगातार तब तक फेंटे जब तक कि यह घोल पतला न हो जाए।
अब इसमें आटा और दूध मिलाएं और फिर दोबारा से इस घोल को फेंटे। फेंटने के बाद मिश्रण पतला हो जाएगा।
इसके बाद गहरी कढ़ाई में ऊपर तक घी भरकर करीब 50 मिलि तक का मिश्रण घी में डालें।
हल्का फ्राई करने के बाद इसे निकाल लें।
चीनी और पानी की चाशनी बनाकर इसमें घेवर को डुबोएं।
ठंड़ा होने पर घेवर को खोए इलायची, बादाम, पिस्ता और केसर से सजाएं।
सावन का सबसे खास व्यंजन है घेवर। अधिकतर लोग सावन में इसे खाना पसंद करते हैं।