सतीश महाना का विधानसभा अध्यक्ष बनाया जाना तय, आज होगा औपचारिक ऐलान

योगी सरकार 2.0 औऱ विधायकों के शपथग्रहण के बाद अब पूर्व कैबिनेट मंत्री सतीश महाना का निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुना जाना तय माना जा रहा है। विधायकों के शपथग्रहण के बाद ही विधानसभा अध्यक्ष के लिए उनका नामांकन दाखिल किया गया था। इस दौरान सीएम योगी समेत कई मंत्री वहां मौजूद थे।

मंत्रियों के शपथग्रहण के बाद लगातार इस बात का कयास लगाए जा रहे थे कि सतीश महाना ही विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाएंगे। इसके बाद सोमवार को जब बीजेपी की ओर से उनका नामांकन दाखिल करवाया गया तो इन कयासों पर मुहर लगती दिखाई पड़ी।

सतीश महाना आठवीं बार विधायक हैं। वह पिछली कई सरकारों में मंत्री की भूमिका निभा चुके हैं। जिसके बाद वह इस बार विधानसभा अध्यक्ष की भूमिका में नजर आएंगे।

LIVE TV