
लखनऊ। हजरतगंज में सचिवालय के गेट पर युवक का शव मिलने से शनिवार को अफरा तफरी मच गई। सचिवालय के गेट नम्बर दो के पास शनिवार सुबह एक युवक का शव मिला। शव अकड़ा हुआ बैठी मुद्रा में था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी शिनाख्त का प्रयास किया। पर कामयाब नहीं हो सकी।
सचिवालय के गेट पर युवक का शव
इंस्पेक्टर हजरतगंज धीरेन्द्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि करीब 35 वर्षीय शख्स का शव मिला। उसके शरीर पर क्रीम कलर का स्वेटर, चेकदार शर्ट, काली पैंट थी।
पुलिस को तलाशी में जेब से शाहजहांपुर जाने का जनरल टिकट मिला। टिकट चारबाग स्टेशन से शुक्रवार रात 09:50 पर खरीदा गया था। वह शख्स सचिवालय गेट पर क्यों पहुंचा? फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।