रक्षा मंत्री ने दी ‘सीख’ और हाथ जोड़कर खड़े हो गए चीनी सैनिक
नई दिल्ली। भारत-चीन की दुश्मनी जग जाहिर है। दोनों देश एक दूसरे पर हावी ही रहना चाहते हैं। डोकलाम में सीमा विवाद के बाद दोनों देशों के सैनिकों के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। लेकिन भारत-चीन सीमा पर एक ऐसा वाकया हुआ जिसके बाद चीनी सैनिक हाथ जोड़कर खड़े हो गए। दरअसर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण सिक्किम के नाथुला पहुंचीं थीं। उन्होंने यहां चीनी सैनिकों के साथ संवाद किया और उन्हें बताया कि नमस्ते संबोधन का मतलब क्या है।
शनिवार को भारत-चीन सीमा पर नाथुला के अपने दौरे पर निर्मला ने चीनी सैनिकों के साथ संवाद किया और उन्हें बताया कि नमस्ते संबोधन का मतलब क्या है। चीन के सैनिकों ने भी अपनी भाषा में इसका जवाब दिया और हाथ जोड़कर नमस्ते किया। इस वाकये का एक डेढ़ का मिनट वीडियो रक्षा मंत्री ने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया गया है जिसमें यह पूरा संवाद दिखाया गया है।
यह भी पढ़ें : एमपी बना देश का पहला राज्य, विवाह करने पर देगा 2 लाख कैश
रक्षा मंत्री ने इलाके का दौरा किया और आईटीबीपी के अधिकारियों से बातचीत की। रक्षा मंत्री गंगटोक से 52 किलोमीटर दूर नाथुला सड़क मार्ग से पहुंचीं और उन्होंने वहां तैनात सेना तथा आईटीबीपी अधिकारियों से बातचीत की। इस दौरान सीमा पार से चीनी सैनिक उनकी तस्वीरें भी ले रहे थे।
Snippet of Smt @nsitharaman interacting with Chinese soldiers at the border at Nathu-la in Sikkim yesterday. Namaste! pic.twitter.com/jmNCNFaGep
— रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India (@DefenceMinIndia) October 8, 2017