फास्ट फूड खाने के बाद 90 मिनट तक करें ऐसा, नही तो हो सकती है गंभीर समस्यां

फास्ट फूड सेहत के लिए अच्छा नहीं होता यह बात तो लगभग सभी लोग जानते हैं, पर क्या आप यह जानते हैं कि जंक फूड का सेवन करने से ना सिर्फ मोटापा बढ़ता है बल्कि ये व्यक्ति को कई गंभीर रोगों की चपेट में भी ले लेता है. फास्ट फूड का सेवन आपकी त्वचा को भी काफी नुकसान पहुंचाता है

फास्ट फूड खाने के बाद 90 मिनट तक करें ऐसा, नही तो हो सकती है गंभीर समस्यां

क्या खाने से कितनी कैलोरी मिलती है और उसे बर्न करने के लिए क्या करना चाहिए…जानिए हेल्थ एक्सपर्ट के नजरिए से…

तीन तलाक विधेयक के बाद भाजपा इस बिल को पास कराने की कर सकता है तैयारी, लेकिन कांग्रेस…

यदि आप फास्ट फूड खाते हैं तो इससे निर्मित कैलोरी घटाने के लिए आपको अधिक मशक्कत करनी पड़ेगी, क्योंकि एक शोध के मुताबिक इससे बनने वाली कैलोरी को घटाने के लिए अधिक ऊर्जा, व्यायाम और समय की आवश्यकता होती है।

सिडनी स्थित जॉर्ज इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल हेल्थ के शोधकर्ताओं की ओर से जारी की गई सूची में कुछ खास व्यंजनों के सेवन से बढऩे वाली कैलोरी और उसे जलाने के लिए आदर्श व्यायाम और समय की जानकारी दी गई है।

व्यंजनों की जांच

इस शोध में लगभग एक-चौथाई व्यंजनों की जांच की गई थी, जिसमें बर्गर, सलाद, सैंडविच, पिज्जा आदि व्यंजन शामिल थे। औसत ऑस्ट्रेलियाई लोग एक दिन में सिर्फ  8, 700 किलो जूल कैलोरी का उपभोग करते हैं।

OPPO के अलावा Huawei Y9 Prime ने भी भारत में लॉन्च किया पॉप अप सेल्फी कैमरा वाला स्मार्टफोन…

उनके भोजन में दो हजार किलो जूल से अधिक कैलोरी की जरूरत नहीं है, जिसे घटाने के लिए 90 मिनट तक पैदल चलना पड़ता है। औसतन लोग सिर्फ 30 मिनट ही शारीरिक श्रम करते हैं, जो इस तरह के भोजन से प्राप्त कैलोरी को जलाने के लिए पर्याप्त नहीं है।

शोधकर्ताओं के अनुसार कार्यालय कर्मचारियों और अन्य लोगों को बाहर खाने के बजाए घर से खाना ले जाना चाहिए। इससे आप अधिक बेहतर ढंग से देख पाएंगे कि आप क्या और कितना खा रहे हैं। उन्होंने बताया, यदि आप फि र भी बाहर से खाना मंगवा रहे हैं, तो जागरूक रहें कि आप क्या खा रहे हैं।

LIVE TV