फायदे जानते तो रोज बासी रोटी ही खाते, नहीं होता शरीर को नुकसान

हमें बचपन से ही सिखाया गया है। बासी खाने को अगर गरम करके भी खाएंगे तो नुकसान पहुंच सकता है। खाने में ज़रा सी लापरवाही से बदहज़मी, पेट खराब और फ़ूड पॉइजनिंग की शिकायत हो सकती है। इसलिए सावधानी जरूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं बासी रोटी कई बीमारियों में फायदेमंद होती है।

roti-for-weight

बासी रोटी खाने के फायदे

ब्लड प्रेशर में सुधार

अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज़ हैं तो बासी रोटी को ठंढे दूध में छोटे टुकड़े कर मिलाएं। ध्यान रहे रोटी 14-15 घंटे से अधिक पहले न बनी हो। सुबह नाश्ते में इसे लेने से ब्लड प्रेशर में सुधार होता है।

 

शरीर के ताप को करता है बैलेंस

सुबह बासी रोटी के साथ अगर ठंडे दूध का सेवन करें तो इससे शरीर का तापमान बैलेंस रहता है। शरीर का तापमान घटता-बढ़ता रहता है जिसे ये आहार कंट्रोल में रखता है। शरीर का आइडियल टेम्परेचर 37 डिग्री सेल्सियस होता है और अगर ये 40 तक बढ़ता है तो शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है।

 

जिनको ज़्यादातर समय पेट की समस्या होती है, उनके लिए बासी रोटी रामबाण की तरह है। रात के समय बासी रोटी दूध के साथ लेने से न केवल पेट खराब ठीक होता है, बल्कि गैस की समस्या से भी निजात पहुंचाता है।

 

शुगर के रोगियों को मिलता है लाभ

अगर ब्लड शुगर से परेशान हैं तो आप बासी रोटी का सेवन कर फायदा ले सकते हैं। दूध के साथ बासी रोटी दिन के किसी भी समय लें तो लाभ पहुंच सकता है।

ग्रांडे का नया वीडियो ‘मीन गर्ल्स’, ‘लीगली ब्लॉन्ड’ से प्रेरित

ये भी जान लें बासी रोटी कभी भी सब्जी के साथ न लें। दूध के साथ इसका कॉम्बिनेशन फायदेमंद होता है। ध्यान रहे रोटी 14-15 घंटे से ज़्यादा पहले न बनी हो। हेल्थ ही असली पूंजी है, खाने में सावधानी बेहद ज़रूरी है।

LIVE TV