
मुंबई : आज कल तो बॉलीवुड में स्टार्स की शादी को लेकर काफी हल्ला होता हैं। वहीं फंक्शन में मौजूद मेहमान ही अब शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक कर देते हैं। जहां पहले ऐसा नहीं होता था, साधनों की कमी होने के चलते सेलेब्स की शादी की तस्वीरें मुश्किल से मिल पाती थीं। आज हम आपको ऐसे ही बॉलीवुड सितारों की शादी की 5 तस्वीरें दिखाएंगे जो शायद आपने न देखी हों।
ऋषि कपूर और नीतू सिंह –
महाराजगंज से पकड़ा गया फर्ज़ी अधिकारी, हुआ गिरफ़्तार
बता दें की बॉलीवुड का सबसे रियल कपल ऋषि कपूर और नीतू सिंह के चेहरे पर अब भी प्यार का खुमार साफ झलकता है। कहा जाता है कि जब नीतू सिंह ने ऋषि कपूर को डेट करना शुरू किया तो उनकी उम्र केवल चौदह वर्ष थी। दोनों ने फिल्म जहरीला इंसान में साथ काम किया। दोनों की जोड़ी फिल्मी पर्दे पर बेहद हिट रही। जहां इस दौरान दोनों के बीच प्यार हुआ और 1980 में उन्होंने शादी कर ली हैं।
काजोल और अजय देवगन –
वहीं काजोल और अजय देवगन की शादी को 20 साल हो चुके हैं। इस कपल की प्रेमकहानी में कई उतार-चढ़ाव आए । काजोल ने अजय से उस समय शादी की थी जब उनका करियर पीक पर था। अजय और काजोल की जोड़ी पहली बार 1995 में प्रदर्शित फिल्म ‘हलचल’ में नजर आई थी। 1998 में रिलीज हुई फिल्म ‘प्यार तो होना ही था’ में दोनों ने अपनी-अपनी मोहब्बत का इजहार किया। इसके बाद इन दोनों ने देर नहीं की और 1999 में महाराष्ट्रियन तरीके से यह शादी कर ली।
हनी सिंह और शालिनी तलवार –
दरअसल यो यो हनी सिंह के नाम से जाने जाने वाले सिंगर की लव-स्टोरी काफी दिलचस्प है। उन्होंने 20 साल तक एक ही लड़की को डेट किया और उसी से शादी भी की। उनकी पत्नी शालिनी तलवार स्कूल स्कूल के दिनों से उनकी गर्लफ्रेंड हैं। हनी सिंह, शालिनी के साथ 23 जनवरी, 2011 को गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधे। मालूम हो कि हनी अपनी शादी को लेकर हमेशा चर्चा रहे पर उन्होंने काफी समय तक शादी की बात छुपा कर रखी थी।