जानिए यहां एक रुपये से भी कम दाम में मिल रहा है पेट्रोल…
नई दिल्ली : देश में पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। महंगाई के इस दौर में कई लोगों ने अपने निजी वाहनों से सफर करना भी बंद कर दिया है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको एक लीटर पेट्रोल एक रुपये से भी कम में मिल जाएगा।

वहीं भारत में जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, वहीं एक जगह ऐसी है जहां आपको एक रुपये से भी कम में तेल मिल जाएगा। आज हम आपको उन देशों के बारे में बताएंगे, जहां दुनिया का सबसे सस्ता पेट्रोल मिलता है।
संकट की घड़ी में श्रीलंका के साथ मजबूती से खड़ा भारतः पीएम मोदी
वेनेजुएला –
बता दें की वेनेजुएला दक्षिणी अमेरीका महाद्वीप में स्थित एक देश है, जिसकी राजधानी काराकास है। वेनेजुएला में दुनिया का सबसे सस्ता पेट्रोल मिलता है। वेनेजुएला में एक लीटर पेट्रोल का दाम मात्र 59 पैसे है। जहां ये बात एक दम सच है कि वेनेजुएला में एक रुपये से भी कम में पेट्रोल मिलता है। बता दें कि ये आंकड़े ग्लोबल पेट्रोल प्राइस डॉट कॉम से लिए गए हैं।
सूडान –
वेनेजुएला के बाद दुनिया का सबसे सस्ता पेट्रोल सूडान में मिलता है। सूडान उत्तर-पूर्व अफ्रीका में स्थित स्थल-रुद्ध देश है, जिसकी राजधानी जुबा है। सूडान के लोग एक लीटर पेट्रोल के लिए महज 9.19 रुपये चुकाते हैं।
ईरान –
ईरान एशिया के दक्षिण-पश्चिम खंड में स्थित देश है। ईरान में पेट्रोल की कीमत 20.21 रुपये प्रति लीटर है। बता दें कि ईरान में कच्चे तेल का उत्पादन होता है। ईरान भारत समेत कई देशों में कच्चे तेल का निर्यात भी करता है।
कुवैत –
वेनेजुएला, सूडान और ईरान के बाद कुवैत में दुनिया का सबसे सस्ता पेट्रोल मिलता है। कुवैत में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 24.46 रुपये है। ईरान की ही तरह कुवैत में भी कच्चे तेल का उत्पादन होता है। इसलिए कुवैत से कई देश कच्चा तेल खरीदते हैं।
अलजेरिया –
दुनिया के सबसे सस्ते पेट्रेल के मामले में पांचवे स्थान पर अलजेरिया का नाम आता है। बता दें कि अलजेरिया में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 25.04 रुपये है।
नाइजीरिया –
भारत में जहां पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं, वहीं नाइजीरिया में पेट्रोल का दाम 28.34 रुपये प्रति लीटर है। बता दें कि नाइजीरिया पश्चिमी अफ्रीका का एक प्रमुख देश है। पूरे अफ्रीका महाद्वीप में इस देश की आबादी सबसे अधिक है।
तुर्कमेनिस्तान –
अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार तेलों के दाम बढ़ते घटते हैं। भारत में तेलों की कीमत आसमान छू रही है। लेकिन तुर्कमेनिस्तान में एक लीटर पेट्रोल 30.41 रुपये में बिक रहा है। तुर्कमेनिस्तान मध्य एशिया में स्थित एक तुर्किक देश है।
मिस्र –
मिस्र बहुत ही प्राचीन देश है। मिस्र में एक लीटर पेट्रोल के दाम 30.64 रुपये है, जो भारत के मुकाबले आधे से भी कम है।
कजाकिस्तान –
दरअसल कजाकिस्तान यूरेशिया में स्थित एक देश है। क्षेत्रफल के आधार से ये दुनिया का 9वां सबसे बड़ा देश है। कजाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल 33.09 रुपये में बेचा जा रहा है।