
अक्सर कहा जाता है जो लोग सिगरेट पीते हैं उनके होंठों का रंग काला पड़ जाता है।होंठों के रंग को दोबारा पहले जैसा गुलाबी करने के लिए लोग कई तरीके के उपाय खोजते रहते हैं।काले होंठों के अलावा लोग आजकल फटे होंठों से भी परेशान रहते हैं। ऐसे में आप कुछ टिप्स आजमाकर इस परेशानी से निजात पा सकते हैं।
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा में कुछ बूंदे तेल की मिलाकर होंठों पर लगाएं और 10-15 सेकेंड के लिए होंठों पर मलें। ये स्क्रब आपके होंठों को गुलाबी बनाने में मदद करता है।
चीनी
एक चम्मच चीनी में कुछ बूंदे शहद की मिलाएं और होंठों की मसाज करें। दो मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। इस नुस्खे के बाद पेट्रोलियम जेली लगाना ना भूलें।
शहद
दो चम्मच चीनी में आधा चम्मच शहद, वनीला एसेंस और आधा चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। इस मिक्सचर से कुछ देर के लिए होंठों की मसाज करने से आपके होंठ कोमल बनते हैं।
जैतून का तेल
एक चम्मच चीनी में कुछ बूंदे जैतून के तेल की मिलाकर होंठों पर लगाने से फटे होंठ ठीक हो जाते हैं।
कवाल कांड से जुड़े दोषियों को अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा, लगाया इतने रुपए का जुर्माना
कॉफी का स्क्रब
काले होंठों से छुटकारा पाने के लिए कॉफी का स्क्रब कारगर होता है। इसके लिए कॉफी बींस को पीस लें और इसमें दूध मिलाएं। कुछ देर इसे होंठों पर मलें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपके होंठ गुलाबी बन जाएंगे।