
यदि आप भी व्हाट्सएप के पेमेंट सेवा का इंतजार कर रहे हैं तो आपका इंतजार अब खत्म होने वाला है। वहीं व्हाट्सएप की पेमेंट सर्विस इसी साल भारत में शुरू होगी।
जहां इसकी जानकारी व्हाट्सएप के ग्लोबल हेड विल कैथकार्ट ने गुरुवार को एक इवेंट में दी। देखा जाये तो भारत दौरे पर आए कैथकार्ट ने इवेंट में कहा कि कंपनी पैसे ट्रांसफर को मैसेज भेजने जितना आसाना बनाना चाहती है, लेकिन कैथकार्ट ने व्हाट्सएप की पेमेंट सर्विस की लॉन्चिंग तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
टिक टॉक की वजह से महिला पुलिसकर्मी हुई सस्पेंड , जाने पूरा मामला…
बतादें कि रिसर्च में खुलासा हुआ हैं की व्हाट्सएप पिछले साल से ही भारत में 10 लाख यूजर्स के साथ अपनी पेमेंट सेवा की टेस्टिंग कर रही है। जहां इस समय भारत में व्हाट्सएप यूजर्स की संख्या करीब 430 करोड़ हो गई है। लेकिन साल 2023 तक भारत में डिजिटल पेमेंट का मार्केट एक ट्रिलियन डॉलर यान 6,90 अरब रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।
दरअसल रिजर्व बैंक की शर्तों, पेमेंट ऑथेंटिकेशन और डाटा स्टोरेज की समस्या के कारण भारत में व्हाट्सएप की पेमेंट सर्विस शुरू होने में देरी हो रही है।लेकिन भारत में डिजिटल पेमेंट में पेटीएम, फोनपे और गूगल पे जैसे एप का दबदबा हो चुका है।