क्या आपको पता है कि पल भर में अमेरिका के परमाणु ठिकाने खत्म कर सकता है रूस…जानें कैसे…
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अमेरिका को चेतावनी देने के बाद रूस के सरकारी चैनल ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों की सूची जारी कर कहा है कि परमाणु हमला होने पर मास्को इन सभी जगहों को निशाना बनाएगा।
चैनल के मुताबिक, रूस अपनी नई हाइपरसोनिक मिसाइल के जरिये पांच मिनट से भी कम समय में इन ठिकानों को ध्वस्त कर सकता है।
चैनल की जारी की गई सूची में अमेरिका का सेना मुख्यालय पेंटागन और मैरीलैंड के कैंप डेविड में प्रेसिडेंशियल रिट्रीट भी शामिल हैं।
दरअसल, हाल में पुतिन ने कहा था, अगर अमेरिका चाहता है तो क्यूबा के मिसाइल संकट जैसी स्थिति से निपटने के लिए मास्को की सैन्य तैयारियां पूरी हैं।
अमेरिका के यूरोप में अंतर-महाद्वीपयीय परमाणु मिसाइल तैनात करने की आशंका के चलते रूस चिंतित है। इसी कारण दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।
पुतिन ने कहा था कि अगर अमेरिका ऐसा करता है तो उसे भी अमेरिकी समुद्र क्षेत्र के नजदीक अपनी पनडुब्बियों पर हाइपरसोनिक परमाणु मिसाइलें तैनात करनी होंगी।
केरल में चेन्नई-मंगलौर एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे, जानमाल का नुकसान नहीं
इस पर अमेरिका ने कहा था कि उसकी यूरोप में तत्काल परमाणु मिसाइल तैनात करने की कोई योजना नहीं है।
हालांकि, अमेरिका ने आरोप लगाया कि रूस ने 1987 की अंतर-महाद्वीपयीय परमाणु बल संधि का उल्लंघन किया।
इसलिए उसने संधि से अलग होने का फैसला लिया। अब अमेरिका ऐसी मिसाइल बनाने और तैनात करने के लिए स्वतंत्र है।