
बैंगलुरू| कावेरी जल विवाद को लेकर तामिलनाडु और कर्नाटक के बीच तनातनी एक बार फिर बढ़ गयी है| दोनों राज्यों के कई इलाकों में आज हिंसा, आगजनी व तोड़फोड़ हुई है| बेंगलुरु के स्कूलों को विरोध प्रदर्शन के चलते बंद कर दिया गया| वहीं चेन्नई जाने वाली बसों में भी तोडफोड़ की गयी| बेंगलुरु की मेट्रो ट्रेन को भी अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है|
कावेरी जल विवाद
वहीँ, चेन्नई में भी कर्नाटक बैंक की एक ब्रांच पर पत्थरबाजी और मारपीट की खबर मिली है| शहर में एक होटल पर भी हमले की सूचना है|
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के लिए कर्नाटक से कावेरी नदी से अब 15 हजार क्यूसेक की जगह 12 हजार क्यूसेक ही पानी छोड़े| न्यायालय ने अपने आदेश में संशोधन कर कर्नाटक को तमिलनाडु के लिए 20 सितंबर तक प्रतिदिन 12,000 क्यूसेक पानी जारी करने का आदेश दिया है|
सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के चलते ही हिंसा भड़क उठी है| इस मुद्दे पर पूर्व प्रधानमंत्री व जनता दल सेकुलर के नेता एचडी देवगौड़ा ने कहा कि कर्नाटक के किसानों को इस साल नुकसान उठाना पड़ेगा|