ओडिशा के गाँव में मिला चमत्कारिक पेड़, रहस्य जानकर उड़ जायेंगे आपके होश…

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से कुछ दूरी पर स्थित गडाकुंटैक नाम के गांव में अनोखा और चमत्कारी पेड़ मिला है। यह एक नीम का पेड़ है जिस पर शंख, चक्र, गदा और कमल के फूल के चिन्ह उकरे हुए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ समय पहले यह पेड़ बिल्कुल सामान्य था, लेकिन अचानक से ही इस पर इस तरह के धार्मिक निशान उभर आए हैं।

ओडिशा

यह खबर सबको मिलते ही यहां लोगों का जन सैलाब उमड़ रहा है, इतना ही नहीं बल्कि पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पुजारी भी यहां पहुंच चुके हैं।

पुरी के मंदिर से पहुंचे कुछ पुजारियों ने इसे भगवान जगन्नाथ के ही अन्य रूप माने जाने वाले भगवान सुदर्शन का पेड़ माना है।

उनका कहना है ये वास्तव में एक चमत्कारी पेड़ है क्योंकि ये सभी चिन्ह यही भगवान धारण करते हैं और इन चिन्हों का इस पर उभरना अपने आप में एक चमत्कार है।

इसके बाद एक बात और सामने आई है कि अभी तीन और ऎसे ही पेड़ मिलेंगे जो भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के चिन्हो वाले होंगे।

महिला भिखारी ने शहीदों के परिवार को दिए लगभग 7 लाख रूपए, मौत के बाद हुआ खुलासा

इस चमत्कारी नीम के पेड़ को देखने के लिए दूर-दूर से लोग वाहनों में भरकर आ रहे हैं। पता चलने के दिन से यहां जागरण, पूजा, प्रतिष्ठान आदि धार्मिक कार्य जारी हैं।

लोगों की भीड़ इतनी संख्या में पहुंच रही है उस पर काबू करने के लिए पुलिस की 24 बटालियन तैनात करनी पड़ी है।

राज्य के पब्लिक हेल्थ इंजिनियरिंग डिपार्टमेंट और सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई यूटिलिटी विभाग गांव में 24 घंटे पानी और बिजली की व्यवस्था करने में लगे हुए हैं।

LIVE TV