

टीवी एक्ट्रेस आशका गोराड़िया अक्सर अपने पति ब्रेंट गोबल के हॉट अंदाज में योग करते हुए फोटोज शेयर करती रहती हैं। इस बीच भी एक्ट्रेस की कई फोटोज ने इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है। आइए दिन सभी फोटोज पर डालें एक नजर |


ये तस्वीरें अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए आशका ने कहा है कि उनके मन में इसे देखकर किस गाने की याद आ रही है।


आशका गोराडिया अपने लुक को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। अब उनकी लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वह पति ब्रेंट गॉबले के साथ योग करती नजर आ रही हैं|


तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आशका समंदर किनारे पति ब्रेंट के साथ योग करती दिख रही हैं। दोनों का बैलेंस देखकर फैन्स भी हैरान हो गए हैं।


बिग बॉस के घर में आशका ढाई महीने से ज्यादा समय तक थीं और वह शो की मजबूत कंटेस्टेंट साबित हुईं। इसके बाद वह ‘बालवीर और ‘डायन’ सीरियल में नजर आईं |

फिलहाल आशका किसी भी सीरियल का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर अपने तस्वीरों को शेयर कर सुर्खियों में रहती हैं।


बताते चलें कि आशका ‘कुसुम, ‘खतरों के खिलाड़ी’ और बिग बॉस जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। बिग बॉस से आशका को खूब पॉप्युलैरिटी मिली थी।

समंदर किनारे आशका गोराडिया अपने पति ब्रेंट संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आ रही हैं। तस्वीर में दोनों की बॉन्डिंग साफ दिख रही है।

आशका ने इन फोटोज को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते कैप्शन में लिखा, ‘सॉन्ग के साथ कमेंट करें जो इस फोटो को देखकर आपको याद आ रहा है।”

आशका की इन तस्वीरों को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है। फैन्स दोनों की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।
