आज का राशिफल(03 अप्रैल 2021): जानिए कैसा रहने वाला है आपका आज का दिन, यहां बरतें सावधानियां

मेष राशि- घर के सदस्यों के साथ आप आवश्यक चर्चा-विचारणा करेंगे। घर की साज-सजावट में और अन्य विषयों में परिवर्तन करने के लिए आपकी रुचि बढेगी। माता के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे कार्यालय में उच्च अधिकारियों के साथ सम्बंध में सुधार आएगा। मध्याहन के बाद सामाजिक कार्यों में आप अधिक रुचि लेंगे। मित्रवर्ग से लाभ होगा। स्वजनों से संपर्क बढेगा और उनके साथ व्यवहार में भी सुधार आएगा। 

वृषभ राशि- आपकी वाणी और वर्तन पर आज संयम न रखने पर मुसीबत खडी होने की संभावना अधिक है। क्रोध पर भी संयम बरतें नहीं तो किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। मानसिकरुप से चिंता सताएगी। अकस्मात से संभलें। आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। परिवारजनो के साथ मनमुटाव रहेगा। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। शांति के लिए ईश्वर की आराधना और आध्यात्मिकता से सहायता मिलेगी।

मिथुन राशि- आपका मन आज चिंतामुक्त रहेगा। शंका-कुशंकाओं की छाया के कारण प्रफुल्लितता का अनुभव नहीं होगा। आपके कार्यो में विध्न उपस्थित होने से कार्यपूर्ति में विलंब होगा। सहकार्यकरों का सहकार नहीं मिलेगा। दांपत्यजीवन में तकरार का वातावरण लंबे समय तक न रहे इसकी सावधानी रखिएगा। व्यापार में भागीदारों से संभलकर रहिएगा। सांसारिक विषयों से मन अलिप्त रहेगा। अदालती विषयों से दूर रहें।

कर्क राशि-  आज का दिन आपको चिंता रहित और खुश रखेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ विशेष समय देंगे और उनके साथ आनंदपूर्वक घर में समय व्यतीत करेंगे। कार्य में सफलता और यश मिलेगा। नौकरीपेशावालों को नौकरी में लाभ होगा। साथी कार्यकर्ताओं का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धियों की चाल निष्फल जाएगी।

सिंह राशि- आज के दिन आप स्फूर्ति तथा स्वस्थता का अनुभव करेंगे। घर में भी तथा नौकरी के स्थल में भी वातावरण आनंददायी रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। कार्य-संपन्नता के कारण आपको यश मिलेगा। खर्च साधारण की अपेक्षा अधिक हो सकता है।

कन्या राशि-  आज आपके अहम् का किसी दूसरे व्यक्ति के अहम् के साथ टकराव न हो इसका ध्यान रखें। शारीरिक थकान और मानसिक तनाव अधिक रहेंगा। मित्रों के साथ किसी बात पर आपका मनमुटाव होगा। स्वभाव में आवेश और क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे धन का खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। आकस्मिक धन का खर्च हो सकता है। झगडे-टंटे से दूर रहिएगा।

तुला राशि-  नए कार्य के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है। भाई-बंधुओ से मेल-जोल में वृद्धि होगी तथा परिवारजनों के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। आरोग्य अच्छा रहेगा। भाग्य में वृद्धि होने की संभावना है। रहस्यवाद तथा आध्यात्मिकता में अधिक रस लेंगे। कार्य सफलता का दिन है। सामाजिक दृष्टि से मान-सम्मान मिलेगा।

वृश्चिक राशि- हाथ में लिए हुए कार्य समय पर पूरा न होने पर हताशा अनुभव करेंगे। कार्य सफलता में थोड़ा विलंब होगा। खान-पान के कारण स्वास्थ्य खराब होगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए उचित समय नहीं है। यात्रा में विघ्न आएँगे। आफिस में या व्यवसाय में अत्यधिक कार्य के कारण कार्यभार से थकान अनुभव होगा। योग साधना और आध्यात्मिकता आज आपको मानसिक शांति प्रदान करेंगे।

धनु राशि- आज का दिन आपके स्वार्थी व्यवहार को तिलांजलि देकर अन्यों के विषय में विचार करने के लिए गणेशजी सूचन करते हैं। घर, कुटुंब तथा व्यावसायिक क्षेत्र में समाधानकारी व्यवहार अपनाने से वातावरण आपके पक्ष में रह सकता है। वाणी पर संयम रखने से आप विवाद तथा मनदुःख को टाल सकेंगे। आपमें आज कुछ सुधार होगा। आप नए कार्य करने के लिए उत्साहित होंगे तथा कार्य का प्रारंभ भी कर सकेंगे।

मकर राशि- – किसी भी नये कार्य का प्रारंभ करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है ऐसा गणेशजी कहते हैं। शरीर में थकान और आलस्य रहने से कार्य करने में उत्साह नहीं होगा। पेट सम्बंधित रोगों से परेशानी हो सकती है। नौकरी या व्यापार में भी विपरीत परिस्थितियां रहेंगीं, इससे उच्चाधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। खर्च भी अधिक होगा। महत्त्वपूर्ण कार्यो के लिए आज कोई निर्णय न लीजिएगा।

कुंभ राशि- व्यावसायिक रूप से आप नई विचारधारा अमल में लाएँगे। आलस्य और व्यग्रता बने रहेंगे, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दीजिएगा। प्रतिस्पर्धीयों के साथ वाद-विवाद में न उतरिएगा। अग्नि, जल और अकस्मात से सावधानी बरतिएगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यापारियों को धन की लेन-देन में प्रवास करने से लाभ होगा। व्यवसाय में पदोन्नति होगी। बच्चों की प्रगति से मन पर प्रसन्नता छाई रहेगी। गृहस्थजीवन आनंदपूर्वक बीतेगा।

मीन राशि-  सामाजिक रूप से यश और कीर्ति में वृद्धि होने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा। विवाहोत्सुकों के विवाह का आयोजन सफलतापूर्वक होगा। लेकिन मध्याहन के बाद आप का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पूँजीनिवेश करने से पहले सोच लीजिएगा। परिवारजनों के साथ विरोध रहेगा, इसलिए मौन रखना ही उचित होगा। अन्य व्यक्तियों के जंजाल में न फँसने की गणेशजी सलाह देते हैं। वाहन चलाते समय अकस्मात से संभालिएगा।

LIVE TV