
आज का राशिफल
मेष :- आज व्यर्थ की उलझनें बढ़ने की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल हो सकता है। परिवार में प्रसन्नता रहेगी।
सुझाव:- आज आप गौरी जी का पूजन करें लाभ होगा
शुभ रंग – लाल
वृष :- आज स्थानान्तरण, विभागीय परिवर्तन की दिशा में सफलता प्राप्त होने की संभावना है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा मे वृद्धि हो सकती है।सुझाव:- आज आप देवालय में मिष्ठान्न चढ़ायें लाभ होगा
शुभ रंग – श्वेत
मिथुन :- आज संबंधित अधिकारी या घर के मुखिया आदि का सहयोग व लाभ प्राप्त होने की सम्भावना है। आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है।
सुझाव :- आज आप हनुमान चालीसा का पाठ करें शुभ होगा
शुभ रंग – हल्का नीला
कर्क :- आज यश, कीर्ति में वृद्धि होने की संभावना है। शासन सत्ता का सहयोग व लाभ प्राप्त हो सकता है। उपहार व सम्मान मे भी वृद्धि सम्भव है।
सुझाव :- आज आप अनाज का दान करें हितकर होगा
शुभ रंग – केसरिया
सिंह :- आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कोई ऐसा कार्य होने की संभावना है, जिससे परिवार में खुशियां बढ़ सकती हैं।सुझाव :- आज आप देवालय में तिल के तेल का दीप जलायें, लाभ होगा
शुभ रंग – आसमानी
कन्या :- आज विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है। आज व्यस्तता अधिक होने की संभावना है।
सुझाव :- आज आप गणेश जी का स्मरण करके कार्य प्रारम्भ करें, हितकारी होगा
शुभ रंग – हल्का हरा
तुला :- आज आपको शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना है। आपकी प्रतिभाओं से लोग प्रभावित हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।सुझाव :- आज आप बाहर जाने से पहले लाल रंग का चन्दन लगवायें, शुभ होगा
शुभ रंग – पीला
वृश्चिक :- आज आपका मन उत्साहित हो सकता है, जिससे कार्यशैली पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की सम्भावना है।
सुझाव :- आज आप भोजन करने से पूर्व गौ माता को रोटी खिलायें, शुभ होगा
शुभ रंग – बैगनी
धनु :- आज आप साहित्य के क्षेत्र में अपना योगदान दे सकते हैं। मित्रों से मुलाकात होने की संभावना है। आर्थिक लाभ हो सकता है।
सुझाव :- आज आप पीपल पर जल अर्पण करें, लाभ होगा
शुभ रंग – गुलाबी
मकर :- आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त होने की सम्भावना है। दाम्पत्य जीवन मधुर होंगे।सुझाव :- आज आप किसी ब्राह्मण को सफेद वस्त्र दान करें, लाभ होगा
शुभ रंग- कत्थई
कुम्भ :- आज आपका मन खिन्न हो सकता है।संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं।आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
सुझाव :- आज आप घड़े का दान करें लाभ होगा
शुभ रंग- धानी
मीन :- आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। अनावश्यक खर्च करने से बचें। पारिवारिक स्थितियां अनुकूल रहेंगी।
सुझाव :- आज आप किसी पवित्र नदी में द्रव्य का दान करें, शुभ होगा
शुभ रंग – भूरा
सूचना:- यह राशिफल नाम के आधार पर है। अत: इसे अपने नाम के प्रथम अक्षर से निर्धारित राशि के आधार पर देखें।
आज के दिन का विशेष महत्व आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष नवमी प्रातः 5:48 बजे तक तदुपरान्त सायं 3:18 बजे तक दशमी तिथि मान्य है
प्रेरणा दाई चौपाई
भृगुटि बिलास जासु जग होई।
राम बाम दिसि सीता सोई।।
अर्थ :- जिसके भृगुटी (भौहें) टेढ़ी होने मात्र से सारा जगत लय और नव निर्मित हो जाता है, वही श्री किशोरी (सीता) जी श्री राम जी के बायीं ओर बिराजमान हैं।
आप सब का मंगल हो
इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र- 9044741252