अमेरिका के नए राष्ट्रपति बाइडेन ने अपनी जीत के बाद किया यह बड़ा दावा…

अमेरिका में हुए चुनावों की मतगणना पूर्ण हो चुकी है। जिसके नतीजों अनुसार अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) होंगे। अपनी जीत के बाद बाइडेन बेहद कॉनफिडेंट व उत्सुक नजर आ रहे हैं। बाइडेन ने जीत के बाद अपने पहले जनसंबोधन में कहा कि इस देश के लोगों ने अपना उत्तर दे दिया है साथ ही कहा कि देश की जनता ने उन्हें स्पष्ट जनादेश दिया है। बाइडेन ने लोगों से कहा कि यह जीत सिर्फ उनके लिए ही नही बल्कि ‘WE THE PEOPLE’ के लोगों के लिए भी है। जो बाइडेन ने दावा किया कि राष्ट्रपति के तौर पर वह देश की जनता को तोड़ने के लिए नही बल्कि जोड़ने के लिए कार्य करेंगे। साथ ही बाइडेन ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार राज्यों को लाल और नीले रंग में नही देखेगी बल्कि उनके (बाइडेन) लिए सभी राज्य एक संयुक्त राज्य अमेरिका का ही रूप होगा।


बाइडेन के राष्ट्रपति चुने जाने पर दावा किया गया है कि वे लोगों में एकता लाने का प्रयास करेंगे वहीं डोनलेट ट्रंप पर तंज कसे हुए कहा कि उनकी विभाजनकारी नीतियों को उनकी सरकार दुरुस्त करेगी। बाइडेन ने अपने घरेलू शहर (विलमिंगटन) में लोगों को संबोधन करते हुए एक बड़ा कठन कहा कि, “यह अमेरिका को दुरुस्त करने का समय है।” इस कठन से यह साफ पता चल रहा है कि वे ट्रंप की सरकार पर सवालिया निशान बना रहे हैं।

साथ ही बाइडेन ने ट्रंप के चाहने वालों (समर्थक) के लिए भी कहा कि, “वे हमारे दुश्मन नहीं हैं। वे अमेरिकी हैं।” बाइडेन ने अपने पद की जिम्मेदारी व अहमियत बताने के लिए कहा कि, “मैंने इस कार्यालय को अमेरिका की आत्मा को बहाल करने, इस राष्ट्र की रीढ़ की हड्डी, मध्यम वर्ग का पुनर्निर्माण करने और फिर से दुनिया भर में अमेरिका का सम्मान बनाने के लिए प्राप्त किया है.”

LIVE TV