अपनी दुकान में घुसते हुई दुकानदार के साथ हुई चौकाने वाला हादसा , बुलानी पड़ी पुलिस…

दुनिया में तरह-तरह की अजीब घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिसे जानकर हम सभी हैरान हो जाते हैं। लेकिन ऐसी ही एक घटना सामने आई है जहां न्यूजीलैंड से, वहीं पुलिस ने दो पेंग्विन को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

देखा जाये तो अब आप सोच रहे होंगे भला पेंग्विन का क्या कसूर जो पुलिस ने इनको हिरासत में ले लिया। लेकिन आए दिन न्यूजीलैंड में पेंग्विन द्वारा दुकानदारों को परेशान करने का मामला बढ़ता जा रहा है।

किसानों को बड़ी राहत! सहुकारों के चुंगल से बचाने के लिए मोदी सरकार ने किया ये काम

वहीं यह पूरा मामला न्यूजीलैंड के वेलिंगटन का है। रेलवे स्टेशन के पास दुकानदार विनी मॉरिस को सोमवार सुबह दुकान में पेंग्विन की आवाज सुनाई दी। कॉन्सटेबल जॉन झू को इस बात की जानकारी मिली, जिसे उन्होंने वेलिंगटन पुलिस के फेसबुक पेज पर भी पोस्ट किया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों पेंग्विन को संरक्षण विभाग और वेलिंगटन जू की मदद से वेलिंगटन हार्बर पर छोड़ा।

बतादें की गिरफ्तार की गई पेंग्विनों का कसूर ये था कि वो बार-बार एक जापानी मिठाई की दुकान में घुस रही थीं, जिसके बाद दुकानदार ने पुलिस से शिकायत की।

लेकिन शिकायत करने के बाद पुलिस ने दोनों पेंग्विन को हिरासत में ले लिया। जहां उन्हें थोड़ी देर बाद रिहा कर दिया गया। दुकानदार का कहना है कि वह इनसे परेशान हो गया था। इन्हें भगाने के कुछ देर बाद फिर ये दुकान में वापस पहुंच जाती थी। इसलिए पुलिस से शिकायत की थी।

दरअसल 600 पेंग्विन के जोड़े रहते हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि पेंग्विन को हिरासत में लिया गया है। वेलिंगटन के लोगों को खासतौर पर पेंग्विन से दूर रहने की हिदायत दी गई है। क्योंकि ये इंसानों को काट सकती हैं। दुकान के मालिक विनी मॉरिस के अनुसार दोनों पेंग्विन काफी डरी हुई नजर आ रही थी। लेकिन काफी खूबसूरत लग रही थीं।

संरक्षण विभाग की मैनेजर जैक मेस का कहना हैं की इनके ब्रीडिंग सीजन की शुरुआत होने वाली है इसलिए ये सुरक्षित स्थान तलाश रहे थे। जिसे ढूंढते हुए दोनों दुकान में जा पहुंचे और फर्नीचर के नीचे छिप गए। जानकारी मिली है कि पेंग्विन ने वेलिंगटन के कई घरों में अपना घर बनाया है।

 

 

LIVE TV