उत्तर प्रदेशबदायूँ

बदायूं में कोर्ट से निकलते ही युवक की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड हो गया। कोर्ट परिसर से बाहर निकलते ही युवक आतिफ पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी गई। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल आतिफ को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, आतिफ कोर्ट में केस की कॉपी जमा करने आया था। जैसे ही वह बाहर निकला, पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसे घेर लिया और कई गोलियां मार दीं।

पुलिस के मुताबिक यह वारदात पुरानी रंजिश के चलते की गई। हमलावर घटना के तुरंत बाद मौके से फरार हो गए। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Related Articles

Back to top button