यूथ ओलम्पिक (हॉकी) : भारतीय पुरुष टीम को हासिल हुआ रजत

ब्यूनस आयर्स| भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने यहां जारी यूथ ओलम्पिक खेलों में रजत पदक हासिल किया। रविवार देर रात खेले गए फाइनल मैच में उसे मलेशिया से 4-2 से हार मिली। इस मैच में भारतीय टीम के दोनों गोल कप्तान विवेक सागर प्रसाद ने किए।
यूथ ओलम्पिक (हॉकी) : भारतीय पुरुष टीम को हासिल हुआ रजत
विवेक ने तीसरे मिनट में गोल दागकर भारतीय टीम को शुरुआत में ही 1-0 की बढ़त दे दी। इसके बाद पांचवें मिनट में फिरादुस रोस्दी ने मलेशिया के लिए गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया।

अगले ही मिनट में विवेक ने एक बार फिर गोल कर भारत को मलेशिया के खिलाफ 2-1 की बढ़त दी लेकिन इस बढ़त को टीम अधिक देर तक कायम नहीं रख सकी।
यह भी पढ़ें: टेनिस : स्टीफंस ने डब्ल्यूटीए फाइनल्स के लिए किया क्वालिफाई
अखिमुल्लाह अनौर (14वें, 19वें मिनट) और आरिफ इशाक (17वें मिनट) ने मलेशिया के लिए गोल कर उसे 4-2 से मजबूत बढ़त दी और इसे अंत तक कायम रखते हुए मलेशिया ने भारत को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

LIVE TV