
नई दिल्ली। आज कल के लोगों को हाथ से खाना खाने में शर्म आती हैं। लेकिन क्या आपको पता है की हाथ से खाना खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं। तो चलिए जानते है उन फायदो के बारे में-
-एक शोध के मुताबिक हाथ से खाने से ओवरईटिंग से बचा जा सकता है। इससे मोटापे से भी बचा जा सकता है।
-हाथ से खाते समय खाने के गर्म या ठंड़ा होने की भी पता रहता है। चम्मच से इसका अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है।
-हम हाथ से खाना खाते हैं, तो हमारे शरीर में पंचतत्वों का संतुलन सही होता है, जबकि चम्मच से खाना खाने पर यह लाभ हमें नहीं मिल पाता।
यह भी पढ़ें-भयंकर सर्दी जुकाम में भी न करें नाजल स्प्रे का इस्तेमाल, वरना…
-हम हाथ से खाना खाते हैं तब उंगुलियां और हाथ के उंगूठे आपस में मिलने से जो मुद्रा बनती है, उसके कारण शरीर में विशेष रूप से ऊर्जा पैदा होती है जो शरीर को स्वस्थ्य रखने में सहायक है।
-हाथ से खाना खाना स्पर्श चिकित्सा समान है। इसमें हमारे हाथ, मुंह, पेट और दिमाग में भी एक तरह का संबंध बनता है शरीर के आंतरिक संकेतों के जरिए ही खाना पचता है। इससे शरीर सुपोषित होता है।
यह भी पढ़ें-नई ब्लड टेस्ट तकनीक से शुरुआती अवस्था में होगी कैंसर की पहचान : शोध
-हाथ से खाना खाते समय हम हाथ धोने पर विशेष ध्यान देते हैं, जबकि चम्मच से खाना खाते वक्त हम रखा हुआ चम्म्च प्रयोग करते हैं, जिसमें जीवाणुओं की उपस्थिति की संभावना अधिक होती है।