योगी सरकार के पूरे हुए 100 दिन , हर मोर्चे पर विपक्ष को किया परास्त, कहा- ‘पहले होती थी आतंकियों की आरती’

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार की दूसरी पारी के सौ दिन पूरे हो गए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए अपनी उपलब्धियां गिनाई।

जहां सीएम योगी ने एक पुस्तिका का विमोचन किया, सीएम योगी ने अपनी सरकार के 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य,रोजगार और कानून व्यवस्था तक पर अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया, इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास बीजेपी पर बढ़ा है।

लेकिन योगी आदित्यनाथ हर रोज एक नई चुनौती का सामना करते नजर आ रहे हैं। आईए जानते हैं कि सीएम योगी के सामने क्या चुनौतियां आईं, उनसे वे कैसे निपट रहे है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमने जनता से जो भी वादे किए हैं वो पूरे किए।

अब हम प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर की बनाने के लिए काम कर रहे हैं। जिससे कि उत्तर प्रदेश देश का ग्रोथ इंजन बन सके। प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

  • – हमने 10 सेक्टरों को सूचीबद्घ किया जिसकी जिम्मेदारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। जिससे कि निवेश से लेकर विकास के हर क्षेत्र में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ सके।
  • – प्रदेश में  844 करोड़ रुपये पेशेवर अपराधियोंऔर माफियाओं की संपत्ति जब्त की है। उन्होंने कहा कि 2017 के बाद से अब तक करीब 2925 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त की गई है। यह सरकार की अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति का परिणाम है।
  • – पिछले पांच साल में प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। पहले प्रदेश दंगा और अराजकता के लिए जाना जाता था पर भाजपा सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ है।
  • – पिछले पांच साल में प्रदेश की जीडीपी दोगुना हुई है साथ ही प्रति व्यक्ति आय भी दोगुना के करीब हुई है। 2017 के पहले प्रदेश का बजट करीब तीन लाख करोड़ था जो कि अब 6 लाख 15 हजार करोड़ हो चुका है। बजट में सरकार के 97 संकल्पों को लागू किया गया है।
  • – धार्मिक स्थलों से अनावश्यक लाउडस्पीकर हटाए गए हैं। यह बिना किसी विवाद के हुआ है। किसी भी धार्मिक त्योहार में सड़कों पर कोई आयोजन नहीं हुआ।
  • – प्रदेश में पहली बार निवेश का माहौल बना है। प्रदेश में 80 हजार करोड़ रुपये की करीब 1400 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। प्रदेश में डाटा सेंटर हब बन रहा है। प्रदेश में नई डाटा सेंटर नीति लागू की। सूबे में चार डाटा सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं।
  • प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों का भी ध्यान रखा और ई-पेंशन सेवा शुरू की।
  •  यूपी में बीते 100 दिनों में 10 हजार सरकारी नौकरी दी गई है। हमने लक्ष्य रखा है कि प्रदेश के नौजवानों को रोजगार शुरू करने के लिए दो लाख से अधिक का लोन देंगे।

योगी सरकार के लिए बड़ी चुनौती का एक स्वरूप नूपुर शर्मा के विवादित टिप्पणी के बाद आया…. जब प्रदेश भर में जुमे की नमाज के बाद… कई जिलों में पत्थरबाजी की घटनाएं हुईं… कानपुर प्रयागराज और अमरोहा में हालात काबू से बाहर होते नजर आये तो…. योगी सरकार ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिये

LIVE TV