यूपी: योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान, विधान सभा चुनाव से पहले आजमगढ़ बनेगा आर्यमगढ़

यूपी विधान सभा चुनाव 2021 की गर्मा- गर्मी पूरे प्रदेश में देखने को मिल रही है। सभी पार्टियां अपने अनुरुप प्रचार करने में लगी हुई है। इसी बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव से पहले आजमगढ़ के नाम को बदलने के संकेत दे दिए है। सपा का गढ़ कहा जाने वाला आजमगढ़ में राज्य विश्विद्यालय के शिलान्यास के दौरान आदित्यनाथ ने कहा कि यह यूनिवर्सिटी आजमगढ़ की पहचान के संकट को खत्म करेगी। तो वहीं, आजमगढ़ को आर्यमगढ़ बनाया जाएगा।

योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक समय था जब आजमगढ़ में वंदे मातरम कहने पर लोग मर दिए गए, लेकिन क्या यहां अब कोई ऐसा साहस दिखा सकता है।? यूनिवर्सिटी का शिलान्यास रखते हुए योगी ने कहा कि, “आजमगढ़ का यह विश्वविद्यालय सचमुच में आजमगढ़ को आर्यमगढ़ बना ही देगा, इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए। सिर्फ इतना ही नही योगी आगे कहते है, ये वही आजमगढ़ है, 2017 और 2014 के पहले यहां का नौजवान जब देश के अंदर कही भी जाता था, तो होटल और धर्मशालाओं में कमरा नहीं मिलता था, पहचान का एक संकट खड़ा हो गया था।”

जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा, “आज कोई राह चलती हुई बेटी के साथ अपराध करने की सोच भी नही सकता, क्योंकि वह जानता है कि दुर्योधन और दुशासन का क्या हाल हुआ था।”

इसके अलावा आदित्यनाथ ने 2007 में हुए अजीत राय के मर्डर का केस छेड़ते हुए कहा, ” आजमगढ़ हम लोगों का हिस्सा रहा है, याद कीजिए आप लोग 2007 में इसी आजमगढ़ में मुझ पर भी हमला हुआ था। और उस समय जुबली नैशनल कॉलेज में अजीत राय का मर्डर इसलिए होता है क्योंकि वह ABVP का कार्यकर्ता था। उसने कहा था कि वंदे मातरम का गायन गणतंत्र दिवस पर होना चाहिए। उसकी हत्या कॉलेज के प्रिंसिपल के कार्यालय के पास ही हुई थी और पूरे एक महीने तक FIR तक दर्ज नही हुई थी।”

सपा का गढ़ कहे जाने वाला आजमगढ़ में योगी के अलावा अमित शाह भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा, ” पहले आजमगढ़ में जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण का राज चलता था, सबको न्याय भी नहीं मिल पाता था। पर योगी जी के आने के बाद आजमगढ़ में जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टीकरण पर पूरी तरह से विराम लगा दिया है।”

LIVE TV