शाओमी के mi टीवी ने बीते 6 महीनों में पार किया 5 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा

नई दिल्ली। चीन की कंपनी शाओमी ने भारत में पिछले 6 महीनों के अंदर Mi LED TVs की 5 लाख यूनिट्स की बिक्री की है। इस बात की जानकारी शाओमी ने खुद दी है। शाओमी ने Mi TV के तीन वेरिएंट भारत में लॉन्च किए थे।

शाओमी के mi टीवी ने बीते 6 महीनों में पार किया 5 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा

कंपनी के मुताबिक, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट mi.com, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और Mi Homes से Mi LED TV 4, Mi LED TV 4A (32 इंच) और Mi LED TV 4A (43 इंच) की 5 लाख यूनिट्स बेची गई हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह कंपनी के लिए एक नया कीर्तिमान है।

Mi TV टीवी के फीचर्स:

Mi TV 4A के 43 इंच के मॉडल में फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1920×1080 है। वहीं, 32 इंच के मॉडल में एचडी डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1366×768 है। दोनों टीवी के डिस्प्ले पैनल्स 178 डिग्री व्यूइंग एंगल और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आते हैं। ये दोनों मॉडल्स एमलॉजिक क्वाड-कोर चिपसेट और 1 जीबी रैम से लैस हैं। साथ ही इनमें 8 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

यह भी पढ़ें: पीवीआर व सैमसंग ने लांच किया भारत का पहला 4के ऑनिक्स सिनेमा एलईडी

कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि- हाल ही में शाओमी ने बताया था कि Mi LED TV को फ्लिपकार्ट पर सबसे लोकप्रिय टीवी की रेटिंग (1,00,000 रेटिंग से ज्यादा) मिली है। वहीं, शाओमी इंडिया के ऑनलाइन सेल्स हेड रघु रेड्डी का कहना है कि कंपनी के फैन्स के साथ यह खुशखबरी साझा करने में हमें बहुत गर्व महसूस हो रहा है।

यूजर्स के लिए स्मार्ट टीवी एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए हमने कई वर्षों की प्लानिंग की है। इसमें हार्डवेयर डिजाइन से लेकर स्मार्ट पैचवॉल यूजर इंटरफेस तक कंपनी ने हर फीचर पर बारीकी से काम किया है।

LIVE TV