WORLD STUDENTS’ DAY 2020: यदि आप विद्यार्थी हैं तो यह खबर आप के लिए है खास

WORLD STUDENTS’ DAY 2020: यदि आप विद्यार्थी हैं तो यह खबर आप के लिए है खास
लखनऊ, आज का दिन 15 अक्टूबर वर्ल्ड स्टूडेंट डे यानी विश्व विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को सबसे पहले 15 अक्टूबर 2010 में मनाया गया था। इस दिवस को मनाने की शुरुआत भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ.ऐ पी जे अब्दुल कलाम जी के जन्मदिवस को यादगार बनाने से हुई जिसकी घोषणा संयुक्त राष्ट्र संघ ने की थी। आपके बतादें कि अब्दुल कलाम जी को बच्चों से बहुत प्रेम था। अब्दुल कलाम ने सदैव युवाओं के भविष्य और अपने वतन के स्वर्णिम विकास के लिए ही कार्य किया। कलाम का कहना था कि बच्चे देश का भविष्य होते है। उनके विचार हम सबके बल को और मजबूत बनाने मे कारगर साबित होते रहे हैं। आज हम आपको अब्दुल कलाम की जयंती पर उनके द्वारा बताई गई 10 महत्तपूर्ण बातें बताएंगे।

  • एक अच्छी पुस्तक हजार दोस्तों के बराबर होती है
    जबकि एक अच्छा दोस्त एक पुस्तकालय के बराबर होता है।
  • कुछ अलग तरीके से सोचें,
    कुछ नया करने का प्रयत्न करें,
    हमेशा अपना रास्ता खुद बनाएं और असंभव को हासिल करें।
  • यदि तुम सूर्य जैसे चमकना चाहते हो,
    तो पहले सूर्य की तरह जलना सीखो।
  • सपने वो नहीं जो हम सोते हुए देखते हैं,
    सपने वो है जो हमे सोने नहीं देते हैं।
  • जीवन में पहली सफलता के बाद रुकें नहीं,
    क्योंकी यदि आप दूसरे प्रयास में असफल हो गए,
    तो लोग यही कहेंगे कि आपकी पहली सफलता भाग्य से मिली।
  • देश का सबसे अच्छा दिमाग,
    क्लास रूम की आखिरी बैंचो पर मिल सकता है।
  • यदि चार बातों का पालन किया जाए,
    एक महान लक्ष्य बनाया जाए,
    ज्ञान अर्जित किया जाए, कड़ी मेहनत की जाए,
    तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है।
  • उम्र थका नहीं सकती,
    ठोकरें गिरा नही सकती,
    अगर जिद हो जीतने की तो हार भी हरा नही सकती।
  • किसी विद्यार्थी की सबसे जरूरी विशेषताओं में से एक है प्रश्न पूछना विद्यार्थीयो को प्रश्न पूछने दीजिए।
  • इंतजार करने वालों को सिर्फ उतना ही मिलता है,
    जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं।
LIVE TV