पाक: रिक्शे पर जा रही महिलाओं के साथ बदसलूकी, लोगों ने PM इमरान खान को लताड़ा

महिलाओं की सुरक्षा पर अपनी छाती चौड़ी करने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के सारे दावे फुस्स पड़ते नज़र आ रहे हैं। पाकिस्तान में महिलाओं की हालत बेहद खराब है। कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान में टिकटॉक बनाने वाली लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। अब एक बार फिर एक एक और उत्पीड़न का वीडियो सामने आया है। यह घटना लाहौर की बताई जा रही है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखाजा सकता है कि एक रिक्शे में दो महिलाएं एक छोटे बच्चे के साथ बैठी हुई हैं। तभी एक बदमाश के साथ छेड़खानी करने लग जाता है। यहीं नहीं एक बाइक पर सवार दो युवक रिक्शा का पीछा कर रहें हैं और महिलाओं को को प्रताड़ित कर रहे हैं। महिलाओं के लाख विरोध करने के बाद भी शोहदे अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आते हैं। उनमे से एक महिला वह चीखती-चिल्लाती भी है, लेकिन कोई उनको मदद करने आगे नहीं आता है। बता दें कि यह घटना उस समय हुई जब पूरा पाकिस्तान स्वतंत्रता दिवस मना रहा था।

LIVE TV