सास को मुखाग्नि देने वाली महिला के गांव पहुंचे आयुक्त, व्यक्तिगत तौर पर दी मदद

गोंडा। मुफलिसी की मार झेल रही वजीरगंज बभनी गांव की गुड़िया की करुण कहानी सुनकर देवीपाटन मंडल के आयुक्त (कमिश्नर) सुधेश कुमार ओझा शनिवार दोपहर महिला की मदद व्यक्तिगत तौर पर करने उसके घर पहुंच गए। महिला की गरीबी और दयनीय हालत देखकर आयुक्त स्वयं अवाक् रह गए।

महिला

गुड़िया की सास का देहांत अभी कुछ ही दिन पूर्व हो गया था। मुखाग्नि देने वाला घर में कोई नहीं था। गुड़िया का पति स्वयं गंभीर बीमारी से पीड़ित है और उसका इलाज मुंबई में चल रहा है। मुसीबत की मारी गुड़िया ने स्वयं अपनी सास को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया और वह स्वयं मरणोपरांत के कर्मकांडों में भी लगी है।

यह भी पढ़ें:- शिवपाल के आगमन के बाद योगी के मंत्री ने बताया अखिलेश यादव का राजनीतिक भविष्य, आप भी जानें

समाचापत्रों में प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेते हुए आयुक्त गुड़िया के घर पहुंचे और उसे अपनी तरफ से एक बोरी चावल, एक बोरी आटा, दस किलो दाल तथा नगद रुपये दिए और हर प्रकार की मदद का भरोसा दिया।

यह भी पढ़ें:- सेल्फी के खुमार ने ले ली एक और जान, क्या जरुरी था ऐसा पोज़?

आयुक्त ने वजीरगंज के बीडीओ को भी लाचार महिला की मदद करने का निर्देश दिया। उन्होंने क्षेत्र के संभ्रांतजनों से भी अपील की है कि वे महिला की दयनीय स्थिति को देखते हुए मदद के लिए आगे आएं।

देखें वीडियो:-

https://youtu.be/CZCGvr4E0Ew

LIVE TV