
यूपी के रामपुर लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज मतदान की प्रक्रिया पूरी हुई, जहां आज मतदान के दौरान पुलिस और जिला प्रशासन ने एक महिला को फर्जी वोट डालने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस का कहना है कि महिला बुर्का पहनकर अपनी जेठानी की जगह वोट डालने पहुंची थी। आपको बताते की ये पूरा मामला बिलासपुर के विशारद नगर कस्बे का है, पकड़े जाने के बाद महिला ने जो कहा वह भी चौंकाने वाला था। फ़िलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर थाने ले गई है।
दरअसल, रामपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग चल रही है. इसी दौरान बिलासपुर थाना क्षेत्र के एक बूथ पर फर्जी वोट डालने का प्रयास करती एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
उप जिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी बिलासपुर ने महिला को पकड़ा. महिला पर अपनी जेठानी का वोट डालने का आरोप लगा है. पकड़े जाने के बाद महिला ने बताया कि वह पानी जेठानी की जगह वोट डालने पहुंची थी।
इसके लिए उसके सास-ससुर ने भेजा था. गिरफ़्तारी के बाद महिला भूल माफ़ी की गुहार भी लगाती दिखी।