जवान रहने के लिए अपनाए ये 4 चीजें, चेहरे पर बना रहेगा ग्लो, बस ऐसे करें इस्तेमाल

ठंड ने दस्तक दे दी है। ऐसे में त्वचा का रूखा होना आम बात है। लेकिन अगर आप त्वचा की देख-रेख अच्छे से करें तो इस समस्या से आपको निजात मिल सकता है। ऐसी कुछ जड़ी-बूटियां हैं, जो न सिर्फ सेहत के लिए बल्कि त्वचा के लिए भी फायदेमंद मानी जाती हैं। इनमें विटामिन, खनिज, एंजाइम और अन्य मूल्यवान तत्व पाया जाता है, जो त्वचा और बालों के स्वास्थ्य और सुंदरता के लिए महत्वपूर्ण होता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो जड़ी-बूटियां…

तुलसी

तुलसी का पौधा आसानी से घर पर मिल जाता है। इसका इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों के लिए किया जाता है। यह सर्दी और खांसी के इलाज में भी मददगार है।

इस्तेमाल करने की विधि-

  • तुलसी के पत्तों को पानी में उबाल लें।
  • पत्तों को ठंडा करके पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगाएं।
  • यह सूजन को कम करने में मदद करेगा।
  • साथ ही यह त्वचा पर चमक लाता है।

हल्दी

हल्दी एक ऐसी चीज हैं जो हमारे किचन में जरूर मिल जाती है। ये त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने के साथ-साथ दर्द और सूजन को कम करने में मददगार साबित होती है।

इस्तेमाल करने की विधि-

  • सबसे पहले आप एक चम्मच हल्दी लें
  • अब थोडा़ सा दही में चुटकी भर मिला लें
  • इसे रोजाना चेहरे पर लगाएं।
  • 20 मिनट बाद इसे धो लें।
  • इससे चेहरे पर प्राकृतिक निखार आएगा।

अमला

अमला आयुर्वेदिक उपचार में सबसे लोकप्रिय सामग्री है। यह सर्दियों के दौरान बहुत आसानी से उपलब्ध होता है और त्वचा और बालों को स्वस्थ बनाता है।

इस्तेमाल करने की विधि-

  • एक मुट्ठी सूखा आंवला लें, इसे दरदरा पीस लें।
  • इसे 100 मिलीलीटर नारियल के तेल में मिलाएं।
  • इस तेल को एक एयरटाइट कांच की बोतल में भरकर रख लें।
  • फिर इसे करीब 15 दिन तक धूप में रख दें।
  • अब तेल को छान कर रख लें।
  • जब भी आप चाहें इसे अपने बालों पर लगाएं।
  • इससे बालों का झड़ना कम होगा।
  • साथ ही बाल भी मजबूत होंगे।

एलोवेरा

एलोवेरा एक शक्तिशाली मॉइस्चराइजर है। यह त्वचा और बालों के रूखेपन को दूर करने में मदद करता है। इसमें जिंक भी पाया जाता है। जिसका जख्म, जलन और दरारों पर उपचार प्रभाव पड़ता है।

इस्तेमाल करने की विधि-

  • एलोवेरा मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है।
  • इस प्रकार यह त्वचा को चमकदार बनाता है।
  • एलोवेरा जेल को रोजाना त्वचा पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इसे सीधे चेहरे पर लगाएं
  • 15 मिनट बाद चेहरा धो लें।
LIVE TV