उत्तर प्रदेश

“नोएडा में जो हुआ, सरकार और प्रशासन जिम्मेदार” – अखिलेश यादव का बड़ा हमला

अमेठी में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने नोएडा में मजदूरों के हिंसक प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि वहां जो कुछ हुआ, उसके लिए पूरी तरह सरकार और प्रशासन जिम्मेदार है।

अखिलेश यादव ने सवाल किया कि मजदूरों की मांगों को क्यों अनसुना किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में मजदूरों के वेतन में बढ़ोतरी हो रही है, तो उत्तर प्रदेश में ऐसा क्यों नहीं हो रहा?

उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मजदूरों की स्थिति मजबूत नहीं होगी, तब तक उद्योग और कारखाने ठीक से नहीं चल सकते।

अखिलेश यादव ने महंगाई, बेरोजगारी और अन्याय को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की समस्याओं से दूर है और केवल एक तंत्र पर विश्वास करती है।

Related Articles

Back to top button