उत्तर प्रदेश

यूपी में मौसम का मिजाज बदला, प्रयागराज में 44 डिग्री, पश्चिमी यूपी में आंधी-बारिश

उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर दो रंग दिखा रहा है। कई इलाकों में तपिश भरी गर्मी लौट आई है, जबकि पश्चिमी यूपी और तराई क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले एक हफ्ते तक मानसून के आने के आसार नहीं हैं। अगले तीन-चार दिनों में मध्यांचल और बुंदेलखंड में गर्मी और बढ़ने की संभावना है, जबकि पश्चिमी यूपी और तराई में कहीं-कहीं आंधी के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।

मंगलवार को प्रदेश के 15 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या इससे ज्यादा दर्ज किया गया। सबसे गर्म जगह प्रयागराज रहा, जहां पारा 44 डिग्री पहुंच गया। बांदा में 42.6, वाराणसी और हमीरपुर में 42.2 तथा चुर्क में 41.9 डिग्री तापमान रहा।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Related Articles

Back to top button