देश

मौसम का महा-अलर्ट: 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश; 85 किमी की रफ्तार से तबाही मचाएगा तूफान, पहाड़ों पर लैंडस्लाइड की चेतावनी !

नई दिल्ली: देश में मानसून के आक्रामक रुख के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक बार फिर चिंता बढ़ाने वाला अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, कल यानी 12 सितंबर 2026 को उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। इस दौरान प्रभावित इलाकों में 85 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी भी दी गई है। चक्रवाती सिस्टम एक्टिव होने के कारण कई राज्यों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो सकता है।

तो चलिए जानते हैं कि उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के 24 राज्यों में कल यानी 12 सितंबर को मौसम का हाल कैसा रहेगा। हम जिलावार भी मौसम का हाल बताने जा रहे हैं…

देश के 24 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 12 सितंबर को देश के 24 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, असम, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है।

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली(12 सितंबर-बारिश-तूफान का अलर्ट): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 12 सितंबर को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की चेतावनी है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 12 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा

यूपी(12 सितंबर-बारिश-आंधी की चेतावनी): गाजियाबाद, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, अंबेदकर नगर, वाराणसी, चंदौली, बहराइच, सोनभद्र, मिर्जापुर, शाहजहांपुर, रामपुर, उन्नाव, प्रयागराज, देवरिया और गोरखपुर मे भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, इस दौरान लखनऊ में कल यानी 12 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा

बिहार(12 सितंबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट) पटना, गया, जहानाबाद, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, रोहतास, औरंगाबाद, सिवान, बक्सर, सारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया और बेगूसराय में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। वहीं, पटना में कल यानी 12 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

झारखंड में कल मौसम कैसा रहेगा

झारखंड(12 सितंबर-तेज बारिश-तूफान की चेतावनी): गुमला, गढ़वा, सिमडेगा, रांची, पश्चिम सिंहभूम, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, साहेबगंज, रामगढ़, हजारीबाग, जमशेदपुर और पलामू में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, रांची में कल यानी 12 सितंबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस जाएगा।

उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा

उत्तराखंड (12 सितंबर-बारिश-आंधी का अलर्ट): देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर और नैनीताल में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, देहरादून में कल यानी 12 सितंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा

हिमाचल (12 सितंबर-बारिश-तूफान की चेतावनी): कुल्लू, मंडी, सोलन, बिलासपुर, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, सिरमौर और कांगड़ा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, मनाली में कल यानी 12 सितंबर को अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा

जम्मू-कश्मीर (12 सितंबर-भारी बारिश-आंधी की संभावना): राजौरी, अनंतनाग, बारामूला, गांदरबल, किश्तवाड़, डोडा, सांबा और कठुआ में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी है। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 12 सितंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।

पंजाब में कल मौसम कैसा रहेगा

पंजाब (12 सितंबर-भारी बारिश और आंधी की संभावना): पठानकोट, बरनाला, लुधियाना, चंडीगढ़, जालंधर, गुरदासपुर और पटियाला में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।

राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान (12 सितंबर-बारिश-आंधी की चेतावनी): चित्तौड़गढ़, भिलवाड़ा, सवाई माधोपुर, बारां, कोटा, पाली, बीकानेर, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर और अजमेर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, जयपुर में कल यानी 12 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा

मध्य प्रदेश (12 सितंबर- बारिश-आंधी का येलो अलर्ट): नरसिंहपुर, देवास, होशंगाबाद, भोपाल, इंदौर, खांडवा, गुना, मुरैना, शेयोपुर, उज्जैन, विदिशा, अशोक नगर, नीमच, उमरिया, छिंदवाड़ा, अशोक नगर और कटनी में मध्यम से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। वहीं, भोपाल में कल 12 सितंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।

छत्तीसगढ़ में कल मौसम कैसा रहेगा

छत्तीसगढ़(12 सितंबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): सरगुजां, बिलासपुर, सूरजपुर, रायपुर, जांजगीर, धमतरी दुर्ग, बस्तर, बेमेतरा और महासमुंद में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं।

ओडिशा में कल मौसम कैसा रहेगा

ओडिशा(12 सितंबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): सुंदरगढ़, भद्रक, मयूरभंज, भुवनेश्वर, पुरी, क्योंझर और बालासोर में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है।

Related Articles

Back to top button