पानी के लिए मची हाहाकार, महिलाओं ने सिंचाई विभाग के खिलाफ की नारेबाजी

रिपोर्ट -जगदीश पाण्डेय

बागेश्वर। बागेश्वर जनपद के मन्युडा क्षेत्र में सिंचाई की कोई उचित व्यवस्था नही होने से किसान परेशान हैं। यहां धान की रूपाई के लिए पानी नही मिल पा रहा। मन्युडा की महिलाओं ने आज तहसील गरुड़ पहुंच कर उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। महिलाओं ने सिंचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पानी शीघ्र दिए जाने की बात कही।

पानी के लिए धरना

यू तो सरकारी पैसे से इस क्षेत्र में दो नहरों का निर्माण किया गया जिन्हें यहां की सिचाई व्यवस्था मजबूत करने के नाम पर बनाया गया है मगर नहरों में अभीतक पानी नही आ पाया। सम्बंधित विभाग द्वारा नहरों की समय पर अनदेखी होती रही जिसका खामियाजा क्षेत्र के किसानों को भुगतना पड़ रहा है।

आपको बतादें की सभी क्षेत्र में धान की रुपाई लगभग पूर्ण हो गयी है मगर मन्युडा क्षेत्र के ग्रामीणों पानी के लिए परेशान हैं। जबकि यह क्षेत्र कई फसलों की अच्छे पैदावार के लिए जाना जाता है। मगर आज की स्थिति यह है की धान की रुपाई तो दूर रही इस बार समय पर बीज को बचाने के लिए भी पानी नहीं मिल पा रहा।

यह भी पढ़े: चाचा की भतीजे को सलाह,बड़ो का आशीर्वाद बना सकता था ‘टीपू’ को फिर से सुल्तान

कास्तकारों का कहना है कि अगर शीघ्र ही पानी की व्यवस्था नहीं की गयी तो पूरे क्षेत्र के लोग उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर आंदोलन को बाध्य होंगे। वहीं सिचाई विभाग के सहायक अभियन्ता का कहना है की नदी में प्रयाप्त पानी नही होने से समस्या बड़ी है। शीघ्र समस्या के समाधान करने की कोशिश करेंगे।

 

 

LIVE TV