‘नाइजर में मारे गए अमेरिकी सैनिक खुफिया जानकारी जुटा रहे थे’

नाइजर में हमले का शिकारवाशिंगटन| अमेरिका के सैन्य अधिकारियों ने कहा कि इस माह की शुरुआत में अफ्रीकी देश नाइजर में हमले का शिकार हुआ अमेरिकी सैन्य दल इलाके के एक आतंकवादी प्रमुख के बारे में खुफिया जानकारी एकत्र कर रहा था।

इमरान खान ने आम चुनाव के लिए जारी किया पार्टी का घोषणापत्र

चार अक्टूबर को हुए इस हमले में चार अमेरिकी व पांच नाइजीरियाई सैनिक मारे गए थे जबकि दो अमेरिकी सैनिक घायल हुए थे।

अधिकारियों ने ‘सीएनएन’ को गुरुवार को बताया कि इस इकाई को आतंकवादी संगठन के प्रमुख की हत्या या उसे हिरासत में लेने के आदेश नहीं दिए गए थे।

हम उत्तर कोरिया के साथ युद्ध नहीं चाहते : जेम्स मैट्टिस

ऐसे मिशन अन्य विशेष अभियान दलों को ही सौंपे जाते हैं।

ऐसा माना जाता है कि यह आतंकवादी संगठन बुर्किना फासो में हुए आतंकवादी हमलों में शामिल रहा है।

देखें वीडियो :-

LIVE TV