उपराष्ट्रपति ने पत्नी संग मुख्य गर्भगृह में किए दर्शन-पूजन, सरयू का अविरल धारा देख हुए मंत्रमुग्ध

दिलीप कुमार

उपराष्ट्रपति आज यानी शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर हैं। वो अयोध्या पहुंचकर सबसे पहले श्रीरामलला का दर्शन-पूजन किया। उसके बाद हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहां उनका पंडितो ने संस्कृत मंत्रोच्चारण से स्वागत किया। हनुमान जी के दर्शन के बाद उन्होंने हनुमान जी का भव्य आरती उतारी।

हनुमान जी का पूजन संपन्नन करने के बाद उनका काफिला सीधे सरयू तट पहुंचा, जहां उन्होंने मां सरयू की पूजा-अर्चना की और आरती भी उतारी। इसके बाद उपराष्ट्रपति को प्रजेंटेशन के माध्यम से मंदिर निर्माण के बारे में विधिवत जानकारी दी गई।

जिस समय उन्हें प्रजेंटेशन दिखाया जा रहा था, उस समय उन्होंने प्रजेंटेशन को बड़े गौर से देखा और खुश भी नजर आए। इसके बाद उन्होंने परिसर के गर्भगृह में अपने पत्नी के साथ दर्शन-पूजन किया।

उपराष्ट्रपति के इस यात्रा के दौरान उनके साथ राज्यपाल अनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री, यूपी सरकार के मंत्री व भाजपा के कई नेता मौजूद हैं।

गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति नायडू तीन दिन की यूपी यात्रा के पहले दिन शाम को राजधानी लखनऊ पहुंचे। लखनऊ एयपोर्ट पर उनके आगमन पर राज्यपाल अंनदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने स्वागत किया। यहां से नायडू राजभवन पहुंचे। राजभवन में नायडू के स्वागत सत्कार में रात्रिभोज का आयोजन किया गया था।

बता दें कि नायडू अयोध्या दर्शन के बाद वाराणसी के लिए निकल जाएंगे।

LIVE TV