उत्तराखंड

उत्तराखंड में वीबी-जी राम जी योजना लागू: मजदूरी बढ़कर 300 रुपये प्रतिदिन, 125 दिन का रोजगार

उत्तराखंड में 1 जुलाई से विकसित भारत ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (वीबी-जी राम जी) लागू हो गई है। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा की जगह शुरू की गई इस नई योजना के तहत श्रमिकों को मिलने वाली मजदूरी में 48 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

मुख्य बदलाव

  • अब श्रमिकों को प्रतिदिन 300 रुपये मजदूरी मिलेगी (पहले 252 रुपये)।
  • पहले 100 दिन रोजगार की गारंटी थी, अब पूरे साल 125 दिन का काम मिलेगा।
  • योजना के तहत जल संरक्षण, आपदा राहत कार्य और ग्रामीण आजीविका से जुड़े काम होंगे।

प्रदेश में स्थिति
प्रदेश में 10 लाख जॉब कार्ड जारी हैं, जिनमें 6.73 लाख सक्रिय हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में दिसंबर तक 4.42 लाख लोगों ने काम मांगा था, जिनमें से 3.52 लाख को काम मिला था।

Related Articles

Back to top button