
हमारे घर में मौजूद हर चीज हमें शुभ या अशुभ फल देती है। वास्तु शास्त्र से हमें पता चलता है कि घर का मुख्य द्वार या रसोई का द्वार किस दिशा की ओर होना चाहिए। परन्तु क्या आप जानते हैं? वास्तु में दिशायों के अतिरिक्त यह भी बताया गया है कि घर का वास्तु आपके घर की आस–पास की चीजों पर भी निर्भर करता है। जैसे कि आपके घर के आसापास कौन से पेड़ हैं। जानिए वे कौन से पेड़ हैं जिनका घर के पास होना अशुभ माना जाता है।
- घर के आसपास आधा सूखा या आधा जला हुआ पेड़ भी अशुभ माना जाता है। वास्तु में कहा गया है कि इससे घर में नकारात्मकता और बुरी हवाएं प्रवेश करती हैं।
- कुछ खास प्रकार के पेड़ भी आपके घर के पास नहीं होने चाहिए। जैसे रेशम, ताड़, कपास, और आंवले का पेड़ पास होने से घर में कलह की स्थिति पैदा होती है।
- घर के ईशान और पूर्व दिशा में अधिक ऊंचे पेड़ नहीं होने चाहिए। ध्यान रखें कि आंगन और घर के आसपास भी ऐसे पेड़ ना हों।
- यदि आप इन पेड़ों को कटवा नहीं सकते तो कुछ उपाय करके इनके दुष्प्रभावों को कम कर सकते हैं। इन पेड़ों के पास तुलसी,अशोक, हल्दी, नीम, चंदन या नागकेसर के पौधे लगाएं।
- अगर घर के आगे इमली या मेहंदी का पेड़ है तो उसे हटवा लिजिए। वास्तु के अनुसार इनमें बुरी आत्माएं वास करती हैं।