घर में बनायें ये खास चिन्ह, खत्म हो जायेंगे समस्त वास्तु दोष, होगी धनवर्षा

वास्तु दोषवास्तु शास्त्र के अनुसार कई ऐसी वस्तुओ के बारे में बताया गया है जिनके घर में रखने पर पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है और नेगेटिव एनर्जी का असर कम होता है। आज वास्तु उपाय में जानेंगे कि कौन-कौन सी वस्तुएं व चिन्ह घर में रखने पर सकारात्मक उर्जा बनी रहेगी और जीवन सुख- समृद्धि से भर जायेगा। यह वस्तुएं घर के वास्तु दोष के बुरे प्रभावों को खत्म करते शुभ फल प्रदान करती है।

स्वस्तिक:- यदि आप धन से सम्बंधित समस्या से परेशान रहते हैं। धन आता तो है लेकिन टिक नहीं पाता। इसके अलावा घर के सदस्य बार-बार बीमार पड़ जाते हैं तो आप स्वस्तिक का चिन्ह घर जरूर लाएं। इस चिन्ह को घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ लगा सकते हैं।

ॐ(ओम):- ॐ का चिन्ह घर में रखने से एक ख़ास प्रकार की ऊर्जा का संचार होता है, जो घर में रोगों को उतपन्न करने वाली ऊर्जा को नष्ट करती है। इसे आप घर के प्रवेश द्वार के पास, घर के मध्य में या घर के किसी भी कोने में रख सकते हैं।

हाथ के निशान:- घर के मेन गेट पर या उसके पास वाली दीवार पर महिलाओ को हाथ में हल्दी लेकर छापना चाहिए। ये निशान वास्तु में शुभ माने जाते हैं। मान्यता है कि सृष्टि के पांच तत्व हमारे हाथ की हथेली में समाए हैं। इसलिए ये निशान घर में सुख एवं समृद्धि लाते हैं।

मछली:- वास्तु में मछली को खुशहाली से जोड़ा जाता है और यदि यह चिन्ह जोड़े में हो तो और भी अच्छा होगा। मछली के प्रतिक चिन्ह को घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इससे धन लाभ होता है। यदि आप चिन्ह नहीं रख सकते तो फिश एक़्वेरियम भी रख सकते हैं।

मंगल कलश:- यह मिटटी या किसी पवित्र धातु का पात्र होता है, जिसमें शुद्ध जल भरा जाता है। इस पर अशोक या आम की पत्तियों के अलावा लाल धागा बांधा जाता है। इसे स्वास्थ्य, समृद्धि और कल्याण का सूचक माना जाता है। इसे घर के मंदिर में स्थापित करना चाहिए।

LIVE TV