उत्तराखंड

उत्तराखंड: सीएम धामी बोले- मजबूत और प्रेरित कर्मचारी व्यवस्था ही अच्छे सुशासन की नींव

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि प्रेरित और संतुष्ट कर्मचारी व्यवस्था ही अच्छे सुशासन की सबसे बड़ी ताकत है।

मुख्यमंत्री ने सचिवालय को राज्य के शासन का मूल और नागरिकों के विश्वास का प्रमुख केंद्र बताते हुए कहा कि यहां लिए गए फैसले पूरे प्रदेश की कल्याणकारी योजनाओं और विकास को आकार देते हैं। उन्होंने कहा कि सचिवालय केवल इमारत नहीं, बल्कि शासन व्यवस्था की आत्मा है।

सीएम धामी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक जोशी, उपाध्यक्ष राकेश जोशी, संजय कुमार शर्मा, प्रमिला तम्टा, महासचिव राजेंद्र रतूड़ी, सचिव अतुल कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने सचिवालय कर्मचारियों से पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक केंद्रित शासन में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

धामी ने ई-गवर्नेंस और सरलीकृत सेवाओं पर जोर देते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य समयबद्ध, पारदर्शी और बेहतर सेवा वितरण सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Back to top button