उत्तराखंड

उत्तराखंड: सीएम धामी ने हरेला पर लगाए पौधे, श्री धन्वंतरी धाम हर्बल वर्ल्ड का लिया जायजा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरेला पर्व के अवसर पर पौधरोपण अभियान में भाग लिया और पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर ब्लॉक के मालाग्राम में पौधे लगाए। इसके साथ ही उन्होंने श्री धन्वंतरी धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय का निरीक्षण किया।

सीएम धामी ने दुर्लभ औषधीय पौधों के संरक्षण, शोध कार्यों, आयुर्वेद आधारित पहल और ध्यान केंद्र का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जैव विविधता और हिमालयी औषधीय पौधे राज्य की महत्वपूर्ण प्राकृतिक संपदा हैं। इनके संरक्षण के लिए वैज्ञानिक शोध, दीर्घकालिक नीतियों और पारंपरिक ज्ञान को बढ़ावा देने की जरूरत है।

धामी ने जोर दिया कि औषधीय पौधों के संरक्षण से न सिर्फ पर्यावरण की रक्षा होगी, बल्कि हर्बल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को आजीविका के नए अवसर भी सुलभ होंगे।

श्री धन्वंतरी धाम हर्बल वर्ल्ड को हिमालयी क्षेत्रों से एकत्रित औषधीय जड़ी-बूटियों के संरक्षण, शोध और पारंपरिक ज्ञान के दस्तावेजीकरण का प्रमुख केंद्र बनाया जा रहा है। सरकार का प्रयास पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक विज्ञान के साथ जोड़कर इन संसाधनों का सतत उपयोग सुनिश्चित करना है।

यह कार्यक्रम हरेला उत्सव के तहत पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

Related Articles

Back to top button