उत्तर प्रदेशशिक्षा

उत्तर प्रदेश: महिला शिक्षक संघ की प्रमुख मांगें, स्थानांतरण पर बड़ी बैठक

उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सोमवार को उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने अपर मुख्य सचिव (बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा) पार्थ सारथी सेन शर्मा से मुलाकात की और मांग पत्र सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य रूप से तीन मुद्दों पर जोर दिया— अंतरजनपदीय स्थानांतरण, गंभीर बीमार शिक्षकों की तैनाती और विभागीय यूपी टीईटी परीक्षा। संघ ने मांग की कि नई शिक्षक भर्ती शुरू करने से पहले अंतरजनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी की जाए, ताकि वर्षों से दूरस्थ जिलों में तैनात शिक्षिकाएं अपने गृह जनपद लौट सकें।

इसके साथ ही संघ ने अपील की कि ओपन हार्ट सर्जरी या बाईपास जैसी गंभीर बीमारियों से गुजर चुके शिक्षकों को मानवीय आधार पर तुरंत मूल जिले में तैनात किया जाए।

प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. सुलोचना मौर्य ने बताया कि अपर मुख्य सचिव ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और जल्द सकारात्मक समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष सीमा यादव, रुचि त्रिवेदी, प्रीति सिंह और आरती चौधरी भी शामिल रहीं।

Related Articles

Back to top button